पंचकूला, 20 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
सुनील दत्त: (Haryana News)पंचकूला पुलिस ने वाहन चोरी की घटनाओं पर कड़ा प्रहार करते हुए एक सक्रिय वाहन चोर गिरोह का भंडाफोड़ कर बड़ी सफलता हासिल की है। थाना सेक्टर-5 पंचकूला में दर्ज एक मोटरसाइकिल चोरी के मामले की जांच के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट स्टाफ ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न केवल चोरीशुदा बाइक बरामद की, बल्कि अन्य कई मामलों से जुड़े वाहन और चोरी में इस्तेमाल होने वाले औजार भी बरामद किए हैं।
(Haryana News) एसीपी सुरेंद्र सिंह ने बताया कि (Haryana News) पंचकूला वासी शिकायतकर्ता ने अपनी स्प्लेंडर मोटरसाइकिल चोरी होने की शिकायत थाना सेक्टर-5 में दर्ज करवाई थी। शिकायत में बताया गया कि उन्होंने अपनी बाइक बेलाविस्टा होटल के पास खड़ी की थी, जो बाद में वहां से गायब मिली। पुलिस ने तत्परता से मामला दर्ज कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान एंटी व्हीकल थेफ्ट इंचार्ज इंस्पेक्टर सुनील कुमार की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर 14 मार्च 2026 को गांव बीड़ घग्गर बस स्टैंड के पास से दो आरोपियों आलोक कुमार निवासी मौली जागरां, चंडीगढ़ हाल निवासी विकास नगर और प्रिंस कुमार निवासी विकास नगर, चंडीगढ़ को चोरी की मोटरसाइकिल सहित काबू किया।

पुलिस पूछताछ में आरोपियों ने कई अन्य वाहन चोरी की वारदातों का भी खुलासा किया। उनकी निशानदेही पर एक सफेद एक्टिवा, एक बिना नंबर प्लेट की स्प्लेंडर बाइक, एक अन्य मोटरसाइकिल के पार्ट्स, इंजन, टंकी तथा वाहन खोलने में इस्तेमाल होने वाले औजार (हथौड़ा, पाना, चाबियां, पेंचकस आदि) बरामद किए गए। आरोपियों द्वारा चोरी के बाद वाहनों (Haryana News) को खोलकर उनके पार्ट्स अलग-अलग बेचने की योजना बनाई जाती थी।
डीसीपी क्राइम एंड ट्रेफिक मनप्रीत सिंह सूदन: दोनों आरोपियों को 3 दिन के पुलिस रिमांड के बाद 18 मार्च को कोर्ट में पेश कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है। इस गिरोह से जुड़े अन्य आरोपियों और मामलों की भी जांच जारी है तथा आने वाले दिनों में अन्य गिरफ्तारियों की भी संभावना है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
