Haryana News: गुरुग्राम महारैली में CM सैनी ने 2,709 लाभार्थियों को सौंपी फ्लैट की चाबी

Nishi Kashyap
2 Min Read

Haryana News: बादशाहपुर विधानसभा क्षेत्र के गांव कांकरौला (सेक्टर-91) में आयोजित “विकसित बादशाहपुर महारैली” में हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे।

इस मौके पर उनके साथ उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री राव नरबीर सिंह, पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनपुरिया और अन्य जनप्रतिनिधि भी मौजूद रहे।

लाभार्थियों को सौंपी गई फ्लैट की चाबियां

रैली के दौरान मुख्यमंत्री ने शहरी आवास योजना के तहत लाभार्थियों को फ्लैट की चाबियां वितरित कीं। इस योजना के तहत कुल 2709 लोगों को घर दिए जाने हैं, जिससे हजारों (Haryana News) परिवारों को लाभ मिलेगा। मुख्यमंत्री ने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि राज्य सरकार लगातार विकास कार्यों में जुटी हुई है और जनता के हित में योजनाएं लागू कर रही है।

कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में चल रहे विकास कार्यों की भी जानकारी दी गई। वाटिका सिटी में 33 केवी सबस्टेशन तैयार किया गया है, जिससे बिजली व्यवस्था और बेहतर होगी। साथ ही जलभराव की (Haryana News) समस्या को दूर करने के लिए भी काम शुरू कर दिया गया है।

हरियाणवी लोक संस्कृति की झलक

रैली की शुरुआत में हरियाणवी गायक गजेंद्र फौगाट ने अपने गीतों और (Haryana News) लोक नृत्य की प्रस्तुति से माहौल को जोश और उत्साह से भर दिया, जिसे देखकर लोग काफी आनंदित हुए।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *