Haryana Jail Petrol Pump Inauguration
Haryana Jail Petrol Pump Inauguration : क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो कुरुक्षेत्र में 28 Dec 2025 सफल पायलट प्रोजेक्ट के बाद, जेल मंत्री डॉ. अरविंद शर्मा ने सोनीपत से हरियाणा की सात जेलों में पेट्रोल पंपों का उद्घाटन किया।
इन पंपों पर अच्छे आचरण वाले बंदियों को रोजगार मिलेगा। यह पहल सोनीपत, करनाल, फरीदाबाद, हिसार, अंबाला, यमुनानगर और नूंह की जेलों में शुरू की गई है, जिससे बंदियों के पुनर्वास में मदद मिलेगी और उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ा जा सकेगा।

रविवार को जेल मंत्री डॉ अरविंद शर्मा ने भाजपा प्रदेशाध्यक्ष मोहन लाल बड़ौली, नगर निगम मेयर राजीव जैन, जेल महानिदेशक आलोक कुमार राय की मौजूदगी में जिला जेल, सोनीपत परिसर से सोनीपत, करनाल, फरीदाबाद, हिसार, अम्बाला, यमुनानगर और नूंह जेल परिसर में स्थापित जेल फिलिंग स्टेशन का उद्घाटन किया।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
