Haryana DGP OP Singh Retirement
Haryana DGP OP Singh Retirement : क्राइम आवाज़ इंडिया (पंचकूला) 31 दिसंबर, 2025 -हरियाणा पुलिस के महानिदेशक ओपी सिंह आज रिटायर हो रहे हैं इस मौके पर उन्होंने पुलिस बल के नाम एक बेहद भावुक और संदेशपूर्ण पत्र जारी किया। इस पत्र में 1992 बैच के वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी ने न केवल बीते वर्षों की उपलब्धियों का जिक्र किया, बल्कि भविष्य के लिए पुलिस बल को क्राइम प्रिवेंशन का मंत्र भी दिया। साथ ही उन्होंने कहा कि 2026 में अपराध की चुनौतियां कुछ अधिक रहेंगी।
डीजीपी ओपी सिंह ने अपने IPS सफर को एक रेल यात्रा के रूप में बताया। उन्होंने लिखा कि IPS रूपी ट्रेन का यह उनका अंतिम स्टॉपेज है और अब उन्हें उतरना होगा, लेकिन जीवन की यात्रा अभी भी जारी है। 1992 में जब वे इस ट्रेन में सवार हुए थे, उसी दिन तय था कि उनका अंतिम स्टॉपेज 31 दिसंबर 2025 होगा। Haryana DGP OP Singh Retirement ओपी सिंह ने प्रसिद्ध कवि अल्फ्रेड टेनिसन की पंक्ति “I am a part of all that I have met” का जिक्र करते हुए उन सभी का आभार व्यक्त किया, जिनसे वे अपनी सेवा के दौरान मिले।
डीजीपी सिंह ने लिखा है कि उनकी रुचि लिखने में है, लिखता तो पहले भी रहा हूं लेकिन लगता है अब और अधिक समय इसे मैं दे पाउंगा। आजादी की असली लड़ाई मुंहजोरों, सनकियों और ठगों के आतंक के खिलाफ है। दुर्भाग्य से जो भी अभी जारी है। आपसे अपेक्षा है कि कानून के राज में आप लोगों के संघर्ष में उनका साथ देंगे।

आईपीएस और हरियाणा पुलिस मेरी पहचान है। Haryana DGP OP Singh Retirement अब तक मेरे से जो बन पड़ा है, उसमें इन दोनों का बड़ा हाथ है। अब जबकि मेरा पड़ा आ गया है तो कबीर दास की पक्तियां आ रही हैं। दास कबीर जतन से ओढी, ज्यों-की-त्यों धर दीन्हीं चदरिया। 2026 रहेगा अधिक चुनौतियों वाला साल

साल 2025 में 2024 के मुकाबले अपराध दर में कमी रही है। साल 2026 में अधिक चुनौतियां रहेंगी। अपराध आंकड़े बेसलाइन से आंके जाएंगे। क्राइम दर पर शोर मचना तय है। इसको डील करने का एक ही तरीका है। अधिक से अधिक पुलिसकर्मी अपराध रोकने के लिए लगाए जाएं। एक व्यवस्थित तरीके से हिसंक अपराधियों के पीछे लग जाएं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
