Haryana Dense Fog Alert
Haryana Dense Fog Alert : क्राइम आवाज़ इंडिया (चंडीगढ़) 03 जनवरी, 2026- भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) के चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने ठंड के इस सीजन में हरियाणा में पहली बार घने कोहरे का रेड अलर्ट जारी किया है। विभाग ने शनिवार (3 जनवरी) को अंबाला, कुरुक्षेत्र और करनाल में बहुत घने कोहरे की संभावना जताई है।
जहां ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है

इसके अलावा पंचकूला, यमुनानगर, कैथल, महेंद्रगढ़, रेवाड़ी, झज्जर, गुरुग्राम, मेवात, पलवल, फरीदाबाद, रोहतक, सोनीपत, पानीपत, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, जींद, भिवानी और चरखी दादरी के कुछ हिस्सों में भी घना कोहरा रहने की संभावना है जहां ओरेंज अलर्ट जारी किया गया है।

वहीं रेवाड़ी, मेवात, पलवल, सिरसा, फतेहाबाद, हिसार, भिवानी और चरखी दादरी के Haryana Dense Fog Alert अलग-अलग हिस्सों में आज शीतलहर की चेतावनी दी गई है। विभाग ने 5 जनवरी तक प्रदेश के कई हिस्सों में कोहरा और शीतलहर चलने का अलर्ट जारी किया है
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
