हांसी में माइग्रेशन न मिलने पर छात्राओं का धरना

Muskaan gill
2 Min Read

Hansi students protest

Hansi students protest : हांसी 13 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे -नारनौंद स्थित एक निजी नर्सिंग कॉलेज की छात्राओं ने माइग्रेशन न मिलने के विरोध में शुक्रवार को हांसी में प्रदर्शन किया। छात्राएं हांसी के विधायक विनोद भयाना के आवास के बाहर धरने पर बैठ गईं।

धरने के दौरान किसान नेता सुरेश कोथ, दशरथ मलिक, कैलाश मलिक सहित खाप प्रतिनिधि भी मौके पर पहुंचे और छात्राओं का समर्थन किया। नेताओं ने चेतावनी दी कि यदि जल्द समस्या का समाधान नहीं किया गया तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।

सुरक्षा व्यवस्था को देखते हुए मौके पर पुलिस बल तैनात किया गया है। डीएसपी विनोद शंकर और एसएचओ सुखजीत भी घटनास्थल पर मौजूद हैं। हालांकि विधायक अपने आवास पर ही हैं, लेकिन अभी तक छात्राओं व किसान नेताओं की उनसे कोई सीधी बातचीत नहीं हो सकी है।

Hansi students protest-

छात्राओं का कहना है कि विधायक ने आश्वासन दिया था कि वीरवार तक माइग्रेशन मिल जाएगा, लेकिन अब तक माइग्रेशन लेटर जारी नहीं हुआ है। माइग्रेशन को लेकर वे पहले भी विधायक से मिल चुकी हैं। छात्राओं ने साफ कहा है कि जब तक उन्हें माइग्रेशन लेटर नहीं मिल जाता, तब तक उनका धरना जारी रहेगा।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *