चंडीगढ़ NIA कोर्ट ने गोल्डी बराड़ को किया भगोड़ा घोषित, 30 दिन में पेश होने का अल्टीमेटम

Muskaan gill
4 Min Read

Goldy Brar gangster extradition UAPA

Goldy Brar gangster extradition UAPA : क्राइम आवाज़ इंडिया (चंडीगढ़) 07Jan 2026 की विशेष एनआईए अदालत ने गैंगस्टर गोल्डी बराड़ को भगोड़ा घोषित कर दिया है। अदालत ने उसे भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 की धारा 84 के तहत 30 दिनों में पेश होने का आदेश दिया। एनआईए ने मार्च 2024 में केस दर्ज किया था जिसमें जबरन वसूली, धमकी और यूएपीए जैसी धाराएं शामिल हैं। बराड़ विदेश से भारत में अपराध करवाता है और उसे कनाडा से लाने के प्रयास जारी हैं यह आदेश विशेष न्यायाधीश भावना जैन ने जारी किया।

अदालत ने कहा कि आरोपित के खिलाफ पहले गैर-जमानती वारंट जारी किए गए थे, लेकिन वह नहीं मिला। एनआईए की रिपोर्ट से अदालत संतुष्ट हुई कि आरोपित जानबूझकर गिरफ्तारी से बच रहा है और छिपकर रह रहा है। यह मामला एनआईए ने 8 मार्च 2024 को दर्ज किया था। यह केस पहले चंडीगढ़ के थाना मामला बीते वर्ष 20 जनवरी 2024 से है।

मामले में भारतीय दंड संहिता की धारा 120बी (साजिश), 336 (लापरवाही से जान को खतरा), 384 (जबरन वसूली) और 506 (धमकी) लगाई गई हैं। इसके अलावा गैरकानूनी गतिविधि रोकथाम अधिनियम (यूएपीए) और आर्म्स एक्ट की धाराएं भी शामिल हैं। अदालत के अनुसार आरोपी गोल्डी बराड़ का पता मकान नंबर 970/2, आदेश नगर, गली नंबर 3, श्री मुक्तसर साहिब, पंजाब बताया गया है।

अदालत ने उसे आदेश दिया है कि वह भगौड़े घोषित करने की तारीख से 30 दिन के भीतर या 27 फरवरी 2026 तक अदालत में पेश हो जाए। अगर वह तय समय पर पेश नहीं हुआ तो उसके खिलाफ आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी, जिसमें उसकी संपत्ति कुर्क करने की कार्रवाई भी हो सकती है। उधर एनआईए सूत्रों के मुताबिक बराड़ को कनाडा से वापस लाने की कोशिशें तेज कर दी गई है।

Goldy Brar gangster extradition UAPA-

अब तक पंजाब पुलिस 12 से ज्यादा गैंग्स्टरों को विदेशों से वापस ला चुकी है। बीते वर्ष पंजाब पुलिस की ओर से 11 गैंग्स्टरों के खिलाफ रेड कार्नर नोटिस जारी किए गए। वहीं दो के खिलाफ ब्लू नोटिस जारी हुए। पंजाब पुलिस के इनपुट से केंद्रीय जांच एजेंसियां सिद्धू मूसेवाला कत्ल केस में मास्टरमाइंड अनमोल बिश्नोई को वापस लाने में भी सफल रही।

गोल्डी बराड़ एक कुख्यात गैंगस्टर है, जिसका नाम कई बड़े अपराधों में सामने आ चुका है। बीते वर्ष केंद्र की ओर से बराड़ को आतंकी घोषित किया गया था। वह लारेंस बिश्नोई गैंग से जुड़ा था लेकिन अब दोनों ने अपने रास्ते अलग अलग कर लिए है। गाेल्डी पर जबरन वसूली, हत्या की साजिश, धमकी और अवैध हथियार रखने जैसे गंभीर आरोप हैं। पंजाब, हरियाणा, दिल्ली और चंडीगढ़ में उसके नेटवर्क की जांच चल रही है। पुलिस और जांच एजेंसियों के अनुसार गोल्डी बराड़ विदेश में बैठकर भारत में अपराध करवाता रहा है और इंटरनेट मीडिया के जरिए धमकी भरे संदेश भी भेजता रहा है।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *