नेपाल में गोल्ड मेडल जीतकर विक्रम कुमार ने किया नाम रोशन

Muskaan gill
2 Min Read

Gold Medal Nepal 2026

Gold Medal Nepal 2026 : नयागांव 6 फरवरी आवाज इंडिया टुडे (जे के बत्ता, न्यू चंडीगढ़)– नयागांव के विक्रम कुमार फौजी ने नेपाल के पोखरा में आयोजित अंतरराष्ट्रीय बॉडीबिल्डिंग चैंपियनशिप 2026 में गोल्ड मेडल जीता।

31 जनवरी से 1 फरवरी तक चली इस प्रतियोगिता में 5 देशों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। विक्रम कुमार फौजी 55 से 60 किग्रा भार वर्ग में शामिल थे। उन्होंने कुल 13 खिलाड़ियों को हराकर प्रथम स्थान हासिल किया और स्वर्ण पदक अपने नाम किया।

विक्रम कुमार फौजी नयागांव गोबिंद नगर निवासी हैं और भारतीय सेना के जम्मू-कश्मीर राइफल्स में सोल्डर हैं। उन्हें पंजाब स्टेट बॉडीबिल्डिंग चैम्पियनशिप द्वारा चयनित किया गया था।

Gold Medal Nepal 2026-

नयागांव के समाजसेवी अवतार सिंह सिद्धू, गणेष बर्थवाल, मंजीत सिंह सिद्धू, हरमेश कुमार नाडा, सोमा राम नाडा व अन्य स्थानीय निवासियों ने उन्हें इस उपलब्धि पर बधाई दी।

गोल्ड मेडल विजेता विक्रम कुमार ने कहा कि उनका सपना है कि वह वर्ल्ड में भारत का नाम रोशन करें।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *