Gold and Silver Price Hike
Gold and Silver Price Hike : कल सोने और चांदी (Gold and Silver Price Hike) में जबरदस्त तेजी देखी गई। सोने और चांदी ने अपने बीते सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए। चांदी में बीते कई दिनों से तेजी (Silver Price Hike) देखी जा रही है। यही कारण है कि ये निवेशकों के बीच चर्चा में बनी हुई है।
चांदी (Silver High Record on MCX) और सोने ने कल की तरह आज भी सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं।
Silver Price Today IBJA: एक महीने में चांदी 1,00,000 रुपए महंगी
इंडिया बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के शाम 5 बजे के रेट्स के मुताबिक, चांदी की कीमत 14,234 रुपए बढ़कर 3,19,097 रुपए प्रति किलोग्राम हो गई। मंगलवार को यह कीमत 3,04,863 रुपए थी। 22 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2,07,727 रुपए थी, जो अब 3,19,097 रुपए हो गई। यानी पिछले एक महीने में चांदी 1,00,114 रुपए महंगी हुई है।

Gold Price Today: IBJA पर 18, 22 और 24 कैरेट सोने के दाम
IBJA के शाम 5 बजे के रेट्स के मुताबिक, 24 कैरेट गोल्ड में 7,852 रुपए का जबरदस्त उछाल आया और कीमत बढ़कर 1,54,227 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई। 22 कैरेट गोल्ड की कीमत 1,53,609 रुपए हुई, जिसमें 7,192 रुपए की बढ़त रही। 18 कैरेट गोल्ड की कीमत 5,889 रुपए बढ़कर 1,15,670 रुपए प्रति 10 ग्राम हो गई।
क्या अभी निवेश करें?
सोने और चांदी ने लगातार दूसरे दिन ऑल टाइम हाई रिकॉर्ड बनाया है। सोने ने 1,57,000 रुपए प्रति 10 ग्राम के पार, और चांदी ने 3,24,000 रुपए प्रति किलो को क्रॉस किया। ऐसे में निवेशकों के मन में सवाल है कि क्या अभी निवेश करना सही रहेगा।

चांदी में तूफानी तेजी पिछले साल से जारी है। कमोडिटी एक्सपर्ट अजय केडिया का सुझाव है कि निवेशकों को चांदी में एसआईपी के जरिए निवेश करना चाहिए। आप सिल्वर ईटीएफ और सिल्वर म्यूचुअल फंड में एसआईपी के जरिए निवेश कर सकते हैं।
Gold Price Hike Today: सोना 1,58,000 रुपए के नए शिखर पर
एमसीएक्स पर गोल्ड में आज तेज उछाल आया। फरवरी 2026 एक्सपायरी वाले गोल्ड ने 1,58,339 रुपए के साथ ऑल टाइम हाई बनाया। जून 2026 एक्सपायरी वाला गोल्ड 8,932 रुपए की बढ़त के साथ 1,71,190 रुपए प्रति 10 ग्राम पर ट्रेड करने लगा।
शहरवार सोने और चांदी की कीमतें
चांदी सबसे सस्ती: पटना – 3,33,070 रुपए प्रति किलो
चांदी सबसे महंगी: चंडीगढ़ – 3,34,150 रुपए प्रति किलो
सोना सबसे सस्ता: पटना – 1,57,890 रुपए प्रति 10 ग्राम
सोना सबसे महंगा: चंडीगढ़ – 1,58,290 रुपए प्रति 10 ग्राम
Silver Price Hike: चांदी ने भी तोड़े रिकॉर्ड
सुबह 10.30 बजे के आसपास एमसीएक्स में 1 किलो चांदी का भाव 3,32,088 रुपए था। चांदी ने 3,34,027 रुपए प्रति किलो तक पहुँचकर ऑल टाइम हाई बनाया। इसमें 8,416 रुपए प्रति किलो की तेजी देखी गई।
Gold Price Hike: कितनी तेजी आई?
सुबह 10 बजे के आसपास 10 ग्राम सोने का भाव 1,57,440 रुपए था। इसमें 6,875 रुपए प्रति 10 ग्राम की तेजी रही। सोने ने अब तक 1,51,575 रुपए का लो रिकॉर्ड और 1,57,599 रुपए का हाई रिकॉर्ड बनाया।
Gold Silver Price Today: बड़ा उछाल
सुबह 9.44 बजे एमसीएक्स पर सोने में 6,000 रुपए प्रति 10 ग्राम से ज्यादा की तेजी आई। चांदी में भी लगभग 4,000 रुपए प्रति किलो का उछाल दर्ज हुआ। अगर यह तेजी जारी रही तो सोने की कीमत जल्द 1,60,000 रुपए प्रति 10 ग्राम पार कर सकती है।
MCX पर कल सोने और चांदी का हाल
सोना: 1,50,560 रुपए प्रति 10 ग्राम पर बंद, 5 रुपए प्रति 10 ग्राम की गिरावट।
चांदी: 3,23,200 रुपए प्रति किलो पर बंद, 472 रुपए प्रति किलो की गिरावट।
चांदी ने कल अपने सभी रिकॉर्ड तोड़ दिए।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
