
GNDU exam postponed 2025
GNDU exam postponed 2025(crime awaz india): अमृतसर 11 दिसंबर, 2025 गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) के छात्रों के लिए अहम खबर है। यूनिवर्सिटी प्रशासन ने 13 और 15 दिसंबर, 2025 को होने वाली वार्षिक और सेमेस्टर परीक्षाओं को स्थगित कर दिया है। यह फैसला पंजाब में होने वाले जिला परिषद और पंचायत समिति चुनावों को ध्यान में रखते हुए लिया गया है ताकि छात्रों को किसी भी तरह की परेशानी न हो।
क्या है नया शेड्यूल
यूनिवर्सिटी द्वारा जारी आधिकारिक नोटिस के अनुसार परीक्षाओं की नई तारीखें तय कर दी गई हैं
- 13 दिसंबर की परीक्षा जिन विषयों का एग्जाम 13 दिसंबर, 2025 को होना था, वे अब नए साल में 2 जनवरी, 2026 (शुक्रवार) को आयोजित किए जाएंगे।
- 15 दिसंबर की परीक्षा इसी तरह 15 दिसंबर, 2025 को स्थगित की गई परीक्षाएं अब 3 जनवरी, 2026 (शनिवार) को होंगी।
बाकी परीक्षाएं रहेंगी सेम
यूनिवर्सिटी प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि इन दो तारीखों के अलावा बाकी परीक्षाओं का शेड्यूल पहले जैसा ही रहेगा, उसमें कोई बदलाव नहीं किया गया है। सभी छात्रों से अपील की गई है कि वे किसी भी तरह के भ्रम से बचने के लिए और लेटेस्ट अपडेट्स के लिए यूनिवर्सिटी की आधिकारिक वेबसाइट चेक करते रहें।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
