Gangster crackdown in Canada
Gangster crackdown in Canada : चंडीगढ़ 19 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- पंजाबी गायक Sidhu Moosewala की हत्या के मुख्य आरोपी गैंगस्टर Goldy Brar समेत कई अन्य अपराधियों को कनाडा से निर्वासित करने की तैयारी चल रही है।
कनाडा सरकार ने अवैध रूप से या शरणार्थी के रूप में रह रहे अपराधियों के खिलाफ कार्रवाई तेज कर दी है। देश में रंगदारी और गोलीबारी की घटनाओं में शामिल गैंगस्टरों की पहचान कर उन्हें बाहर भेजने के लिए सर्वेक्षण शुरू किया गया है।

कनेडियन मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी (CBSA) ने अलग-अलग देशों के 296 गैंगस्टरों की सूची तैयार कर दी है।296 में से 32 गैंगस्टरों को तो इमिग्रेशन एंड रिफ्यूजी बोर्ड ऑफ कनाडा ने डिपोर्ट करने के आदेश भी दे दिए हैं।
हालांकि कनाडा बॉर्डर सर्विसेज एजेंसी ने अभी तक डिपोर्ट किए जाने वाले गैंगस्टरों की सूची अभी तक सार्वजनिक नहीं की है। कनाडा सरकार ने गैंगस्टरों को डिपोर्ट करने में सख्ती दिखाई तो गोल्डी बराड़, अर्शदीप डल्ला समेत कई गैंस्टर भारत आ जाएंगे और पंजाब पुलिस उन्हें अलग-अलग केसों में गिरफ्तार कर लेगी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
