Gangster acquittal
Gangster acquittal : चंडीगढ़ 20 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- शहर में चर्चा में रहे प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह हत्याकांड की करीब सात साल लंबी कानूनी प्रक्रिया के बाद अदालत ने अहम फैसला सुनाया है। कोर्ट ने पर्याप्त सबूत न मिलने के कारण गैंगस्टर लॉरेंस बिश्नोई और उनके चार साथियों को बरी कर दिया। वहीं, Gangster acquittal इस मामले के तीन अन्य आरोपियों को दोषी करार दिया गया है और उनकी सजा आज सुनाई जा सकती है।
पुलिस की बड़ी लापरवाही से कमजोर पड़ा केस
कोर्ट की सुनवाई के दौरान चंडीगढ़ पुलिस की जांच प्रणाली पर कई गंभीर सवाल उठे-
गायब हुआ अहम सबूत- संदिग्ध आरोपी जिस होटल में रुके थे, उसका एंट्री रजिस्टर क्राइम ब्रांच के पास था, लेकिन कोर्ट में पुलिस ने कहा कि वह रजिस्टर गुम हो गया है।
फोरेंसिक जांच में देरी- हत्याकांड के बाद लॉरेंस गैंग के नाम से जो वॉयस मैसेज वायरल हुआ था, पुलिस उसकी समय पर फोरेंसिक जांच कराने में विफल रही।
गवाहों का मुकरना- केस के दो अहम गवाहों की मौत हो गई, जबकि दो अन्य गवाह कोर्ट में अपने बयानों से पलट गए।
क्या है मामला ?

28 सितंबर 2019 को बुड़ैल (सेक्टर-45) में प्रॉपर्टी डीलर सोनू शाह की उनके दफ्तर में घुसकर अंधाधुंध गोलियों से भूनकर हत्या कर दी गई थी। हमलावरों ने करीब 14 राउंड फायरिंग की थी, जिसमें सोनू को 10 गोलियां लगी थीं। लॉरेंस ने कोर्ट में दलील दी कि उसे जानबूझकर फंसाया गया है और वह पिछले 12 सालों से जेल में ही बंद है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
