वन विकास निगम में 100 वन मित्र पदों पर भर्ती का प्रस्ताव

Muskaan gill
3 Min Read

Forest Department Recruitment 2026

Forest Department Recruitment 2026 : शिमला 24 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे-हिमाचल प्रदेश राज्य वन विकास निगम के अंतर्गत अब प्रदेश में वन मित्रों की भर्ती की जाएगी। इसके लिए निगम प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति हेतु प्रदेश सरकार को भेज दिया है।

इसके तहत निगम के अंतर्गत 100 वन मित्रों की भर्ती प्रस्तावित है। राज्य सरकार से अनुमति मिलने के बाद निगम प्रबंधन भर्ती से संबंधित आगामी प्रक्रिया शुरू करेगा। Forest Department Recruitment 2026 वन विभाग के प्रधान मुख्य अरण्यपाल एवं प्रबंध निदेशक राज्य वन विकास निगम संजय सूद ने इस खबर की पुष्टि की है। उल्लेखनीय है कि हिमाचल प्रदेश में सरकार पहले ही वन विभाग के तहत 2000 से अधिक वन मित्रों की भर्ती कर चुकी है, जो वर्तमान में पूरे प्रदेश में सेवाएं दे रहे हैं। वन मित्रों को सरकार की ओर से 10 हजार रुपये मासिक मानदेय दिया जाता है।

Forest Department Recruitment 2026-

वहीं अब राज्य वन विकास निगम ने भी वन मित्रों की भर्ती की तैयारी शुरू कर दी है। विभागीय सूत्रों के अनुसार, प्रारंभिक चरण में फोरेस्ट कॉरपोरेशन के तहत 100 पदों पर वन मित्रों की नियुक्ति की योजना है। इसके लिए निगम प्रबंधन ने प्रस्ताव तैयार कर मंजूरी के लिए सरकार को भेज दिया है और स्वीकृति का इंतजार किया जा रहा है।

गौरतलब है कि हिमाचल प्रदेश में फोरेस्ट कॉरपोरेशन के जिम्मे लकड़ी के टाल (डिपो) की निगरानी रहती है। पेड़ों के कटान से लेकर लकड़ी को डिपो तक पहुंचाने की पूरी प्रक्रिया निगम द्वारा संचालित की जाती है। सूत्रों का यह भी कहना है कि निगम में लंबे समय से नई भर्ती नहीं हुई है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *