सीएम का ऐलान विधायकों को खास तोहफा, जानिए कितने करोड़

Muskaan gill
3 Min Read

Five crore grant to MLAs

Five crore grant to MLAs : क्राइम आवाज़ इंडिया 07 Jan 2026 मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साल 2025-26 के बजट में हर विधायक को अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि देने का प्रावधान किया था। यह पहली बार था कि जब विधायकों को पांच करोड़ की विशेष राशि मिलनी थी

मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने साल 2025-26 के बजट में हर विधायक को अपने-अपने क्षेत्र में विकास कार्यों के लिए पांच करोड़ रुपये की राशि देने का प्रावधान किया था। यह पहली बार था कि जब विधायकों को पांच करोड़ की विशेष राशि मिलनी थी। बजट पेश होने के बाद नौ महीने बाद भी सरकार की ओर से इस संबंध में कोई आदेश जारी नहीं होने से विधायकों में असमंजस की स्थिति बन गई थी कि उन्हें यह ग्रांट कब मिलेगी।

हर विधायक को कुल पांच करोड़ रुपये मिलेंगे

Five crore grant to MLAs-

विधायकों को पूरे पांच साल के कार्यकाल में पांच करोड़ रुपये मिलने हैं। पहली किस्त व दूसरी किस्त में डेढ़-डेढ़ करोड़ और तीसरी किस्त में दो करोड़ दिए जाएंगे। इसमें प्रावधान किया गया है कि अगली किस्त तभी जारी होगी जब पिछली किस्त की 70 फीसदी राशि इस्तेमाल हो चुकी होगी। यह राशि विधायकों को मिलने वाली अन्य राशि से अलग होगी।

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में यह मुद्दा सामने आया था

Five crore grant to MLAs-

विधानसभा के शीतकालीन सत्र में भी विधायकों ने मुद्दा उठाया था कि मुख्यमंत्री ने घोषणा करीब नौ महीने विधायकों को पांच पांच करोड़ रुपये देने की घोषणा की थी, मगर अभी तक यह राशि नहीं मिली है। कांग्रेस विधायक बीबी बत्रा ने सदन में मुख्यमंत्री से मांग की थी कि विधायकों को पांच करोड़ देने की घोषणा पर जल्द से जल्द धरातल पर उतारा जाए।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *