First AI University in India
First AI University in India : अमरावती 15 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- आंध्र प्रदेश सरकार अमरावती में देश की पहली एआई यूनिवर्सिटी स्थापित करने जा रही है। 19 फरवरी को इस भविष्य की तकनीक को आकार देने वाली एआई यूनिवर्सिटी की आधारशिला रखी जाएगी। इस मौके पर माइक्रोसॉफ्ट के सह-संस्थापक बिल गेट्स के शामिल होने की संभावना है।
उल्लेखनीय है कि दुनिया की सबसे बड़ी कंप्यूटर चिप निर्माता कंपनी एनवीडिया इस प्रोजेक्ट में आंध्र प्रदेश सरकार की मदद कर रही है। एनवीडिया तकनीकी सहयोग के साथ-साथ यहां सिलेबस, एआई कोर्स किट भी तैयार करवाएगी। जीपीयू (ग्राफिक्स प्रोसेसिंग यूनिट) आधारित कंप्यूटिंग संसाधन भी देगी। जबकि यूनिवर्सिटी का इंफ्रास्ट्रक्चर, फैकल्टी आंध्र सरकार दे रही है। फिलहाल तो 65 एकड़ जमीन पर काम शुरू हो चुका है। भविष्य में एनवीडिया जैसी ही एआई कंपनियां भी जुड़ेंगी, जो रिसर्च लैब्स डेवलप करेंगी।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
