Firozpur salon owner family tragedy
Firozpur salon owner family tragedy : क्राइम आवाज़ इंडिया फिरोजपुर, 8 जनवरी 2026 -बॉर्डर जिले फिरोजपुर में आज उस समय मातम छा गया जब खबर आई कि शहर के एक मशहूर सैलून मालिक ने अपने पूरे परिवार को मारकर खुदकुशी कर ली है। जानकारी के मुताबिक, मशहूर सैलून मालिक अमन उर्फ माही सोढ़ी ने अपनी पत्नी जसवीर और दो मासूम बच्चों को गोली मारने के बाद खुद को भी गोली मारकर अपनी जान दे दी।
घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस और प्रशासन ने तुरंत मौके पर पहुँचकर मामले की जांच शुरू कर दी है। Firozpur salon owner family tragedy यह दर्दनाक घटना फिरोजपुर के एक रिहायशी इलाके में हुई। बताया जा रहा है कि इलाके में जाना-माना नाम रहे माही सोढ़ी ने पहले अपनी पत्नी और फिर अपने दो बच्चों को गोली मार दी। परिवार खत्म करने के बाद उसने अपनी जान भी दे दी
माही सोढ़ी फिरोजपुर के जाने-माने बिजनेसमैन थे, इस घटना के बाद शहरवासी सदमे में हैं। हर कोई यह सोचकर हैरान है कि ऐसा क्या हुआ कि एक पिता ने अपने ही हाथों से अपना परिवार खत्म कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए। पुलिस ने चारों शवों को कब्जे में ले लिया है। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि इस खौफनाक कदम के पीछे क्या वजहें थीं?
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
