फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत ट्रेन अंबाला स्टेशन पर 50 मिनट लेट पहुंची

Firozpur-Delhi Vande Bharat Express inauguration Ambala

Manu Thakur
5 Min Read

Firozpur-Delhi Vande Bharat Express Ambala

09 Nov 2025 (क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो )

Firozpur-Delhi Vande Bharat Express Ambala(crime awaz india)अंबाला कैंट स्टेशन पर फिरोजपुर-नई दिल्ली वंदे भारत एक्सप्रेस का भव्य स्वागत किया गया। भारत माता के जयकारों और फूलों की वर्षा के बीच ट्रेन प्लेटफार्म नंबर 1 पर पहुंची। ट्रेन निर्धारित समय से करीब 50 मिनट देरी से दोपहर 1:08 बजे आई। इस मौके पर हरियाणा के मंत्री अनिल विज, सांसद कार्तिकेय शर्मा और मंडल रेल प्रबंधक विनोद भाटिया मौजूद रहे। लगभग 10 मिनट के ठहराव के बाद ट्रेन 1:20 बजे रवाना हुई। यात्रियों ने नई ट्रेन को सुविधाजनक बताया।

अनिल विज ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस लोगों के लिए विशेष सौगात है।Firozpur-Delhi Vande Bharat Express Ambala यह ट्रेन फिरोजपुर से दिल्ली का सफर सिर्फ साढ़े छह घंटे में पूरा करेगी। उन्होंने कहा कि इससे समय बचेगा और यात्रा आरामदायक होगी।

ट्रेन का संचालन सप्ताह में छह दिन होगा। बुधवार को ट्रेन नहीं चलेगी। फिरोजपुर से ट्रेन सुबह 7:55 बजे रवाना होगी और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन शाम 4 बजे दिल्ली से चलेगी।

फिरोजपुर से दिल्ली तक चेयर कार का किराया ₹1415 और एग्जिक्यूटिव श्रेणी का ₹2520 होगा। अंबाला से दिल्ली तक चेयर कार ₹830 और एग्जिक्यूटिव श्रेणी ₹1430 रहेगी।

वंदे भारत से समय बचेगा और सुविधा बढ़ेगी विज

हरियाणा के ऊर्जा, परिवहन एवं श्रम मंत्री अनिल विज ने कहा कि वंदे भारत एक्सप्रेस लोगों के लिए एक विशेष सौगात है। यह ट्रेन महज साढ़े छह घंटे में फिरोजपुर से दिल्ली पहुंचेगी। इस ट्रेन के चलने से लोगों का समय बचेगा और वह सुविधाओं से लैस वंदे भारत एक्सप्रेस में सफर करते हुए अपने कार्यों को भी निपटा सकेंगे।Firozpur-Delhi Vande Bharat Express Ambalaउन्होंने कहा कि भारत के विकास को नरेंद्र मोदी के प्रधानमंत्री बनते ही पहिये लग गए हैं और राष्ट्र दिल की गहराइयों से उन्हें आशीर्वाद दे रहा है। इस दौरान मंत्री विज ने ट्रेन में सवार यात्रियों को गुलाब के फूल देते हुए उनका स्वागत किया।

संचालन अब रोजाना 10 बजे से होगा।

फिरोजपर से नई दिल्ली के बीच चलने वाली वंदे भारत ट्रेन नंबर 22462 और 61 का संचालन सप्ताह के छह दिन होगा, लेकिन बुधवार को दोनों दिशाओं में ट्रेन नहीं चलेगी।( फिरोजपुर से ट्रेन 22462 सुबह 7:55 बजे रवाना होकर 8:23 बजे फरीदकोट, 9:10 बजे बठिंडा जंक्शन, 10:26 बजे धूरी, 11:05 बजे पटियाला, 11:58 बजे अंबाला कैंट, 12:28 बजे कुरुक्षेत्र, 1:05 बजे पानीपत और दोपहर 2:35 बजे दिल्ली पहुंचेगी। वापसी में ट्रेन नंबर 22461 दिल्ली से शाम चार बजे रवाना होकर पांच बजे पानीपत, 5:40 बजे कुरुक्षेत्र, 6:30 बजे अंबाला, 7:13 बजे पटियाला, 7:56 धूरी, 9:15 बजे बठिंडा, 10:03 बजे फरीदकोट और 10:35 बजे फरीदकोट पहुंचेगी।http://crimeawaz.in

साढ़े छह घंटे में पूरा करेगी सफर

फिरोजपुर से दिल्ली के बीच 485.78 किमी का सफर वंदे भारत एक्सप्रेस साढ़े छह घंटे में पूरा करेगी। वंदे भारत की रफ्तार इस रेल खंड पर 73 किमी प्रतिघंटा होगी। पंजाब में चार जगह तो हरियाणा में तीन रेलवे स्टेशनों पर वंदे भारत का ठहराव होगा।

यह होगा किराया

वंदे भारत में फिरोजपुर से दिल्ली तक का किराया दो श्रेणियों में विभाजित किया गया है। एसी चेयर कार श्रेणी का किराया 1415 रुपये और एग्जिक्यूटिव श्रेणी में प्रति व्यक्ति किराया 2520 रुपये होगा। इसी प्रकार अंबाला से दिल्ली तक एसी चेयर कार का किराया 830 रुपये और एग्जिक्यूटिव श्रेणी में प्रति व्यक्ति किराया 1430 रुपये होगा।

नोट: पंजाब की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारा CAi TV ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India के YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर लें।
W/A चैनल फॉलो करें, Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
आप हमें Facebook, Twitter, Koo, ShareChat और DailyHunt पर भी फॉलो कर सकते हैं।

http://crimeawaz.in

http://whatsapp.com/channel/0029VbANhEVFi8xbFrUVdp09

http://facebook.com/crimeawaz.in

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crimeawaz.cai_news&pcampaignid=web_share

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *