February 4, 2026
बठिंडा 4 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे -रेंज के डीआईजी हरजीत सिंह की रिहायश के नजदीक स्थित एक खाली सरकारी कोठी में एक व्यक्ति की लाश मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।
मौके पर पहुंचे सहारा जन सेवा संस्था के वर्कर संदीप सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि इस खाली सरकारी घर में एक व्यक्ति की लाश पड़ी है। जब वे मौके पर पहुंचे और स्थिति देखी तो तुरंत पुलिस को सूचित किया गया, जिसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू की।
वहीं सिविल लाइंस थाना के एसएचओ हरजीवन सिंह ने कहा कि उन्हें भी सूचना मिली थी, जिसके बाद वे टीम के साथ मौके पर पहुंचे। प्रारंभिक जांच में मृतक की उम्र करीब 30 से 35 साल के बीच प्रतीत हो रही है और उसके मुंह से खून आ रहा था। शव को सिविल अस्पताल के मोर्चरी हाउस में रखवा दिया गया है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद चलेगा।
संदीप सिंह, वर्कर, सहारा जन सेवा संस्था
हरजीवन सिंह, एसएचओ, थाना सिविल लाइंस
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
