फतेहाबाद में बड़ा सड़क हादसा खाटू श्याम जा रही बस दुर्घटनाग्रस्त, 60 यात्री सवार

Muskaan gill
2 Min Read

Fatehabad bus accident

Fatehabad bus accident : फतेहाबाद 22 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- फतेहाबाद जिले में टोहाना मार्ग पर, पंजाब के लुधियाना से राजस्थान के खाटू श्याम की ओर जा रही टूरिस्ट बस शहीद चौक पर दुर्घटनाग्रस्त हो गई। यह हादसा सुबह लगभग 2:50 बजे हुआ, जब बस चौक की बाउंड्री पर चढ़ गई। गनीमत रही कि बस में सवार सभी 60 यात्री सुरक्षित रहे और किसी को चोट नहीं आई।

Fatehabad bus accident-

पुलिस के अनुसार, दुर्घटना का मुख्य कारण बस चालक को नींद लगना बताया जा रहा है। हादसे के बाद बस में सवार यात्रियों में अफरा-तफरी मच गई, लेकिन सभी को धीरे-धीरे सुरक्षित रूप से बस से उतार लिया गया। सूचना मिलने पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। बाद में क्रेन की मदद से बस को चौक से नीचे उतारा गया।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *