पंजाब डेस्क: Farmers again warned .पंजाब में आम जनता की परेशानी फिर से बढ़ सकती हैं। सी.एम. मान ने किसानों की मांग पूरी करते हुए गन्ने का रेट बढ़ा दिया है लेकिन इसके बावजूद किसान नाराज नजर आ रहे हैं जिसके चलते किसानों ने दोबारा हाईवे जाम करने का ऐलान किया है। फिलहाल मुकेरियां में किसान सड़कों पर उतर आए हैं
Farmers again warned in Punjab 2023
और मुकेरियां में शूगर मिल के बाहर किसानों ने धरना लगाया है। किसानों ने चेतावनी दी है कि अगर 12 बजे तक मांगें न पूरी की गई तो रोड जाम किया जाएगा। इसके बावजूद अगर प्रशासन की ओर से कोई कदम न उठाया गया तो रेल ट्रेक जाम किया जाएगा।
किसानों ने कहा सी.एम. मान ने गन्ने का रेट 14 रुपए से अधिक बढ़ाने का ऐलान किया था। सरकार की ओर से अभी तक शूगर मिल चलाने का कोई ऐलान नहीं किया है। उन्होंने कहा कि पंजाब में गन्ने पर सबसे ज्यादा लागत व खर्च आ रहा है। पहले गन्ने की कीमत पंजाब में 380 रुपए प्रति क्विंटल थी अब इसकी कीमत में 11 रुपए इजाफा किया गया है जो बढ़कर 391 रुपए प्रति क्विंटल हुई है।
Read more News about Farmers again warned