Earthquake Tremors in India
Earthquake Tremors in India : नई दिल्ली/कोलकाता आवाज़ इंडिया टुडे 4 फरवरी 2026-मंगलवार को म्यांमार में आए 5.9 तीव्रता के शक्तिशाली भूकंप के झटके पड़ोसी देशों तक महसूस किए गए। भूकंप का असर भारत के पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के कई शहरों में साफ तौर पर देखा गया। अचानक आए इन झटकों से लोगों में दहशत फैल गई और वे घबराकर अपने घरों व दफ्तरों से बाहर निकल आए।
भूकंप की स्थिति
सिस्मोलॉजिकल सेंटर (EMSC) के अनुसार, भूकंप का केंद्र म्यांमार के सिटवे शहर से 70 मील पूर्व की दिशा में जमीन के भीतर स्थित था। गहराई अधिक होने के बावजूद झटके इतने तेज थे कि कई किलोमीटर दूर तक इमारतों में कंपन महसूस किया गया।
कहां-कहां महसूस किए गए झटके?
भारत कोलकाता, हावड़ा और उत्तर 24 परगना जैसे क्षेत्रों में लोगों ने पंखों और खिड़कियों को हिलते हुए देखा।
बांग्लादेश ढाका और आसपास के इलाकों में लोग घबराकर सड़कों पर आ गए।

विशेषज्ञों का कहना है
वैज्ञानिकों का कहना है कि म्यांमार का यह क्षेत्र टेक्टोनिक प्लेटों के जंक्शन पर स्थित होने के कारण भूकंप के लिहाज से बेहद संवेदनशील है। गौरतलब है कि पिछले 71 घंटों के भीतर म्यांमार में यह तीसरा भूकंपीय कंपन है, जो क्षेत्र में बढ़ती भूगर्भीय हलचल की ओर इशारा कर रहा है। फिलहाल, किसी बड़े नुकसान की कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है, लेकिन प्रशासन सतर्क है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
