
Dr. B.R. Ambedkar death anniversary tribute
Dr. B.R. Ambedkar death anniversary tribute(crime awaz india): 6 दिसंबर 2025 हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने आज शिमला के चौड़ा मैदान में स्थित डॉ. भीमराव अम्बेडकर की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने कहा कि डॉ. अम्बेडकर एक महान नेता और समाज सुधारक थे, जिनके विचार आज भी देश का मार्गदर्शन करते हैं।

उन्होंने समानता, न्याय और अधिकारों की लड़ाई लड़ी। उन्होंने भारतीय संविधान तैयार करते समय सभी के लिए समान अधिकार सुनिश्चित किए और देश में लोकतांत्रिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्त्वपूर्ण योगदान दिया। उनकी विरासत आधुनिक भारत को आकार दे रही है।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष विनय कुमार, उप महापौर उमा कौशल, महाधिवक्ता अनूप रत्न, पूर्व विधानसभा अध्यक्ष गंगूराम मुसाफिर, पूर्व महापौर, पार्षदगण, उपायुक्त अनुपम कश्यप, पुलिस अधीक्षक संजीव गांधी और अन्य गणमान्य इस अवसर पर उपस्थित थे।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
