
Donald Trump Nobel Prize Claim 2025
Donald Trump Nobel Prize Claim 2025(crime awaz india): 3 दिसंबर, 2025 अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप (Donald Trump) ने एक बार फिर भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य संघर्ष रुकवाने का श्रेय लेते हुए एक बड़ा बयान दिया है। मंगलवार को एक कैबिनेट बैठक के दौरान उन्होंने रूस-यूक्रेन युद्ध का जिक्र करते हुए साफ कहा कि जिन आठ युद्धों को उन्होंने खत्म करवाया है, उनमें से हर एक के लिए उन्हें नोबेल शांति पुरस्कार मिलना चाहिए। ट्रंप ने अपनी उपलब्धियां गिनाते हुए कहा कि उनका मकसद सिर्फ पुरस्कार पाना नहीं बल्कि लोगों की जान बचाना है।ट्रंप ने बैठक में कहा हमने आठ युद्ध खत्म किए और अब एक (रूस-यूक्रेन) बाकी है
उम्मीद है इसे भी खत्म कर देंगे। उन्होंने अपनी पीड़ा जाहिर करते हुए कहा कि हर बार जब वह कोई युद्ध रोकते हैं तो लोग अगले युद्ध के लिए नोबेल की बात करते हैं। उन्होंने भारत-पाकिस्तान का उदाहरण देते हुए कहा सोचिए कितने युद्ध मैंने खत्म किए। मुझे हर युद्ध के लिए नोबेल मिलना चाहिए लेकिन मैं लालची नहीं बनना चाहता।
पहले भी करीब 60 बार ऐसा दावा कर चुके हैं
राष्ट्रपति ट्रंप 10 मई के बाद से 60 से अधिक बार यह दावा दोहरा चुके हैं कि उनकी मध्यस्थता की वजह से ही भारत और पाकिस्तान के बीच “पूर्ण और तत्काल” युद्धविराम संभव हो पाया था। उस समय उन्होंने सोशल मीडिया पर भी लिखा था कि वाशिंगटन (Washington) की बातचीत के बाद दोनों देशों ने समझौता कर लिया है। हालांकि, भारत सरकार हमेशा से किसी भी तीसरे पक्ष की दखलअंदाजी से इनकार करती रही है।
नोबेल पुरस्कार विजेता ने भी इसे समर्थन दिया
अपने दावे को मजबूत करने के लिए ट्रंप ने वेनेजुएला (Venezuela) की कार्यकर्ता और 2025 की नोबेल शांति पुरस्कार विजेता मारिया कोरीना मचाडो पेरिस्का (Maria Corina Machado Parisca) का भी जिक्र किया। उन्होंने दावा किया कि मारिया ने भी कहा है कि ट्रंप इस सम्मान के असली हकदार हैं।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
