दिल्ली में लापता मामलों का ग्राफ बढ़ा, सुरक्षा पर सवाल ?

Muskaan gill
2 Min Read

Delhi missing persons 2026

Delhi missing persons 2026 : साल 2026 की शुरुआत दिल्ली के लोगों के लिए डर बढ़ाने वाली खबर लेकर आई है। राजधानी में लगातार लोग लापता हो रहे हैं और यह सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा।

दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के मुताबिक, 1 जनवरी से 15 जनवरी के बीच दिल्ली से 807 लोग गायब हो चुके हैं। यानी हर दिन करीब 54 लोग लापता हो रहे हैं। सबसे ज्यादा चिंता की बात यह है कि गायब होने वालों में महिलाओं और लड़कियों की संख्या सबसे अधिक है। कुल 807 लापता लोगों में से 509 महिलाएं और लड़कियां हैं, जबकि 298 पुरुष हैं।

Delhi missing persons 2026-

दिल्ली में सिर्फ बड़े ही नहीं, बच्चे भी सुरक्षित नहीं हैं। इन 15 दिनों में 191 नाबालिग बच्चे लापता हुए हैं, यानी हर दिन 13 बच्चे गायब हो रहे हैं। चौंकाने वाली बात यह है कि लापता नाबालिगों में से 71 प्रतिशत बच्चों का अब तक कोई पता नहीं चल पाया है।

15 जनवरी तक की रिपोर्ट के अनुसार, 807 में से 572 लोग अब भी लापता हैं। यह पुलिस के लिए एक बड़ी चुनौती बन चुकी है। सबसे गंभीर बात यह है कि यह सिलसिला अभी भी जारी है। दिल्ली से हर रोज लोग गायब हो रहे हैं, जिससे आम लोगों में डर का माहौल है।

Delhi missing persons 2026-

अब देखना होगा कि क्या दिल्ली पुलिस और प्रशासन इस बढ़ते खतरे को रोकने के लिए कोई ठोस कदम उठाते हैं या नहीं।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *