दिल्ली-एनसीआर में घना कोहरा, अगले 2 दिन कैसा रहेगा मौसम

Muskaan gill
3 Min Read

Delhi AQI Today

Delhi AQI Today : नई दिल्ली 6 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- राजधानी दिल्ली और इसके आसपास के इलाकों में शुक्रवार सुबह मौसम ने रफ्तार धीमी कर दी। घने कोहरे के कारण कई क्षेत्रों में दृश्यता घटकर 50 से 100 मीटर तक सिमट गई। पालम और सफदरजंग समेत प्रमुख इलाकों में कम विजिबिलिटी का असर सड़क यातायात पर साफ नजर आया।

वहीं कोहरे की वजह से कुछ उड़ानों और ट्रेनों के परिचालन में देरी की सूचना भी सामने आई मौसम विभाग (IMD) ने दिन के शुरुआती घंटों में घने कोहरे और ठंडी हवाओं को लेकर अलर्ट जारी किया है। हालांकि, दोपहर तक कोहरा छंटने और हल्की धूप निकलने की संभावना है। आसमान में आंशिक बादल बने रह सकते हैं, लेकिन दिन के समय धूप से थोड़ी राहत मिलने की उम्मीद है।

Delhi AQI Today-

अगले दो दिनों तक मौसम का मिजाज इसी तरह बना रहेगा

7 और 8 फरवरी को भी सुबह के समय कोहरा और दिन में सर्द हवाओं का दौर जारी रहने की संभावना है। 10 फरवरी के बाद तापमान में हल्की बढ़ोतरी हो सकती है, जिससे ठंड में कुछ कमी आने के संकेत हैं।

AQI में हल्का सुधार फिर भी हवा अनहेल्दी बनी हुई

Delhi AQI Today-

मौसम के साथ वायु गुणवत्ता भी चिंता बढ़ा रही है औसत एक्यूआई 250 से 300 के बीच दर्ज किया गया है जो खराब श्रेणी में आता है। स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने बुजुर्गों और सांस के मरीजों को सुबह के समय बाहर निकलने से बचने की सलाह दी है।

आज शहर का औसत AQI 218 रिकॉर्ड किया गया जो ‘अनहेल्दी’ श्रेणी में आता है वहीं पीएम 2.5 का स्तर 218 और पीएम 10 का स्तर 136 दर्ज किया गया।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *