शीतलहर और घने कोहरे का कहर 600 उड़ानें और ट्रेनें रद्द जानें पूरा अपडेट

Muskaan gill
2 Min Read

Delhi airport flight delays

Delhi airport flight delays : क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो (नई दिल्ली) 30 दिसंबर, 2025 उत्तर भारत में भीषण शीतलहर का कहर लगातार जारी है घने कोहरे का असर यातायात संसाधनों पर भी दिखाई दे रहा है खराब मौसम के कारण 600 उड़ानें प्रभावित हुईं और 100 से अधिक ट्रेनें लेट रही हैं।

इंडिगो ने सोमवार को खराब मौसम और ऑपरेशनल कारणों से 118 उड़ानें रद्द कर दीं अकेले दिल्ली हवाईअड्डे पर 128 उड़ानें रद्द हुईं जिनमें 64 आगमन और 64 प्रस्थान उड़ानें शामिल थीं। आठ उड़ानों को अन्य शहरों में डायवर्ट करना पड़ा। लगभग 470 उड़ानें विलंबित रहीं।

अमृतसर, आदमपुर, हलवारा, पठानकोट, चंडीगढ़ एयरफोर्स स्टेशन, सहरानपुर और आगरा के एयरफोर्स स्टेशनों तथा मध्य प्रदेश के ग्वालियर में कई इलाकों में दृश्यता शून्य मीटर रही। इसका असर उड़ानों पर साफ देखा गया।

रेल सेवाएं भी बुरी तरह प्रभावित हुईं। Delhi airport flight delays साल के आखिरी सप्ताह में घने कोहरे के चलते ट्रेनों की आवाजाही बाधित रही। तेजस से लेकर राजधानी एक्सप्रेस तक कई ट्रेनें देर से चलीं। देरी 16 घंटे तक की रही।

Delhi airport flight delays-

आनंद विहार सैरंग राजधानी एक्सप्रेस 12.30 घंटे, नई दिल्ली-राजेंद्र नगर तेजस राजधानी एक्सप्रेस 15.30 घंटे, नई दिल्ली-हावड़ा राजधानी एक्सप्रेस 16 घंटे और नई दिल्ली-सियालदह राजधानी एक्सप्रेस 16 घंटे 30 मिनट लेट चलीं। संपूर्ण क्रांति, मगध एक्सप्रेस, पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, ब्रह्मपुत्र मेल और अमृत भारत जैसी ट्रेनों का भी यही हाल रहा। कुल मिलाकर 100 से ज्यादा ट्रेनें प्रभावित हुईं और औसतन 8-10 घंटे की देरी रही। यात्रियों को सर्दी में काफी परेशानी का सामना करना पड़ा।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *