कालका में हिमाचल कल्याण सभा ने कन्या विवाह में दिया सहयोग

Muskaan gill
2 Min Read

Community Marriage Contribution

Community Marriage Contribution : (कालका सुनील दत्त) आवाज़ इंडिया टुडे- कालका शहर के टगरा बसंती माता मंदिर में हिमाचल कल्याण सभा द्वारा एक कन्या के विवाह में अपना योगदान दिया गया। सभा के प्रधान चमन लाल राणा ने बताया कि संगठन की ओर से कन्या के विवाह पर खाने का इंतजाम किया गया। उन्होंने कहा कि इससे पहले भी संगठन दो विवाह समारोहों में अपना योगदान दे चुका है।

उन्होंने बताया कि हिमाचल कल्याण सभा द्वारा समय-समय पर मेडिकल कैंप, ब्लड कैंप, सांस्कृतिक कार्यक्रम और मिलन समारोह जैसे कार्य किए जाते हैं।

सभा के उप प्रधान रिखी राम ने बताया कि संगठन के अलावा पदाधिकारियों द्वारा भी जरूरत की वस्तुएं अपनी ओर से प्रदान की गईं। सभी सदस्यों ने विवाह कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लिया।

Community Marriage Contribution-

ऊंचा परवाणू के राकेश कुमार शर्मा ने वर-वधु को अपना योगदान देने के साथ-साथ आशीर्वाद देकर उनके कुशल भविष्य की कामना की।

विवाह कार्यक्रम में महासचिव चमेल सिंह राणा, उपाध्यक्ष यदुवीर सिंह ठाकुर, उपाध्यक्ष रविंदर पटियाल, उपाध्यक्ष नरेश धीमान, उपप्रधान रिखी राम, कोषाध्यक्ष दीप सिंह ठाकुर, अध्यक्ष आर एस राणा, सीनियर उपाध्यक्ष पी.एन. शर्मा, सचिव प्रेम कुमारी सहित अन्य सदस्य उपस्थित रहे और अपना सहयोग प्रदान किया।

Community Marriage Contribution-

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *