CM Yogi poster torn Ghaziabad
CM Yogi poster torn Ghaziabad : क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो (गाजियाबाद ) निवाड़ी 03 Jan 2026- निवाड़ी थाना क्षेत्र के अबुपुर गांव में लगे मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, राज्यमंत्री असीम अरूण व अन्य जनप्रतिनिधियों के पोस्टर को लाठी से फाड़ने का मामला सामने आया है। आरोप है कि मुख्यमंत्री को लेकर अभद्र टिप्पणी व गाली-गलौज भी की गई। आरोपितों की हरकत से ग्रामीणों में रोष है। पुलिस ने दो आरोपितों पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।
गांव अबुपुर में पिछले दिनों पुस्तकालय का शुभारंभ हुआ था, जिसमें मुख्य अतिथि राज्यमंत्री असीम अरूण रहे थे। उनके स्वागत के लिए गांव में पाेस्टर लगे थे। जिसपर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, अन्य जनप्रतिनिधियों व ग्रामीणों के भी फोटो लगे थे। शुक्रवार दोपहर कुछ आरोपित लाठी लेकर आए और इन पोस्टर को फाड़ना शुरू कर दिया। एक के बाद एक सभी पोस्टर फाड़ने शुरू कर दिये। गांव के लोगों ने विरोध किया तो आरोपित उनके साथ गाली-गलौज करने लगे।
इस दौरान मुख्यमंत्री पर भी टिप्पणी करने का आरोप है। लोगों ने आरोपितों की करतूत को माेबाइल में रिकार्ड कर लिया। CM Yogi poster torn Ghaziabad इसके बाद निवाड़ी थाने में शिकायत दी गई। पुलिस को वीडियो उपलब्ध कराए गए। कार्रवाई करते हुए तत्काल पुलिस ने केस दर्ज कर लिया। एसीपी माेदीनगर अमित सक्सेना ने बताया कि अबुपुर के शिव कुमार व राकेश कुमार उर्फ बिट्टू पर केस दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है।

छह महीने पहले पूर्व प्रधानमंत्री के नाम पर रंग पोतने की घटना हुई थी
अबुपुर गांव में ही मुख्य गेट पर छह महीने पहले आरोपितों ने पूर्व प्रधानमंत्री चौधरी चरण सिंह के नाम पर रंग पोत दिया था। हालांकि, कुछ ही समय बाद फिर से नाम लिख दिया गया। अबुपुर गांव में छह महीने के भीतर ही यह दूसरी घटना हुई है। उस समय भी पुलिस ने केस दर्ज किया था।

गांव में चुनावी रंजिश की चर्चा तेज
दोनों प्रकरण में चुनावी रंजिश की गांव में सुगबुगाहट है। बताया जा रहा है कि प्रधान पद के दावेदारों के बीच रंजिश शुरू हो गई है। तभी इस तरह के कृत्य गांव से सामने आ रहे हैं। पोस्टर भी प्रधान पद के दावेदार की तरफ से लगाए जाने की गांव में चर्चा है। ऐसे में यदि पुलिस ने अभी से इस रंजिश को गंभीरता से नहीं लिया तो आगे स्थिति बढ़ सकती है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
