
Chandigarh world-class railway station project
Chandigarh world-class railway station project(crime awaz india): 29 Nov 2025 माॅड्यूलर कांसेप्ट पर चंडीगढ़ वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन तैयार किया जा रहा है। इसका रूफ प्लाजा चंडीगढ़ और पंचकूला दोनों छोर को जोड़ता है। इस प्रोजेक्ट को पांच साल की तय समय सीमा से पहले पूरा कर लिया जाएगा। यह जानकारी केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार को चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन पर दी। उन्होंने रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो और छह का निरीक्षण भी किया। रेलमंत्री ने बताया कि 462 करोड़ की लागत से वर्ल्ड क्लास रेलवे स्टेशन तैयार किया जा रहा है।
इंडियन ग्रीन बिल्डिंग काउंसिल (आईजीबीसी) के मानकों के आधार पर तैयार होने वाली बिल्डिंग के पार्किंग एरिया में लोगों के ई-वाहनों के लिए आठ चार्जिंग स्टेशन बनाए जाएंगे। इसमें चंडीगढ़ और पंचकूला की तरफ चार-चार चार्जिंग स्टेशन शामिल हैं।रूफ प्लाजा ने चंडीगढ़ और पंचकूला रेलवे स्टेशन के दोनों छोर को जोड़ा, 462 करोड़ में पूरा होगा प्रोजेक्ट
रेल खंड का निरीक्षण किया
केंद्रीय रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव ने शुक्रवार सुबह रेल राज्य मंत्री रवनीत बिट्टू के साथ दिल्ली-चंडीगढ़ रेल खंड का निरीक्षण किया इस दौरान रेल मंत्री ने कर्मचारियों से सिग्नल रिले, पॉइंट्स, टर्न आउट, क्रॉसिंग आदि के रखरखाव के बारे में कर्मचारियों से जानकारी ली। वहीं ट्रैक मेंटेनर ने धरातल पर आने वाली चुनौतियों के बारे में रेल मंत्री को अवगत कराया। रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने भी विश्व में अपनाई जा रही उत्तम सिग्नल एवं ट्रैक मेंटेनेंस प्रक्रियाओं पर अपने अनुभव साझा किए तथा बेहतर कार्य पद्धति अपनाने के लिए स्टाफ को प्रेरित किया
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
