Chandigarh Weather Update
Chandigarh Weather Update : चंडीगढ़ क्राइम आवाज़ इंडिया 17 जनवरी 2026- पंजाब और चंडीगढ़ में आज (शनिवार) से मौसम में बदलाव आने वाला है। बर्फीली हवाएं अब कम हो जाएंगी, जिससे न्यूनतम तापमान में धीरे-धीरे बढ़ोतरी होगी। हालांकि, चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र ने 21 जनवरी तक धुंध के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। शीतलहर की कोई संभावना फिलहाल नहीं है।
मौसम विभाग के मुताबिक आज अमृतसर, कपूरथला, जालंधर, लुधियाना, फतेहगढ़ साहिब और पटियाला में कुछ जगहों पर घना कोहरा पड़ने की संभावना है। मौसम शुष्क रहने की उम्मीद है। शीतलहर और कोल्ड डे से लोगों को राहत मिलेगी। वहीं धूप निकलने की संभावना है।

अभी 18 और 19 जनवरी को गुरदासपुर, अमृतसर, होशियारपुर और रूपनगर में बारिश की संभावना है। 23 व 24 को मूसलाधार बारिश होगी।
बारिश के साथ तापमान बढ़ेगा चंडीगढ़ मौसम विज्ञान केंद्र के डायरेक्टर सुरेंद्र पाल ने कहा कि राज्य में 18, 19 और 22 जनवरी को कुछ स्थानों पर हल्की बारिश होने की संभावना है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
