न्यू चंडीगढ़, 17 मार्च 2026 (आवाज इंडिया टुडे)
सुप्रीम कोर्ट के फैसले के खिलाफ सड़कों पर उतरे शिक्षक
जे के बत्ता: (Chandigarh News) सांझा अध्यापक मोर्चा और टीचर संगठनों के लीडरों ने नयागांव में पत्रकारों को बताया कि उनके आह्वान पर हजारों टीचरों ने सुप्रीम कोर्ट के 01.09.2025 के फैसले के खिलाफ, जिसमें सभी शिक्षकों के लिए टीचर एलिजिबिलिटी टेस्ट (TET) अनिवार्य किया गया था, शिक्षा मंत्री के चुनाव क्षेत्र आनंदपुर साहिब में विशाल विरोध रैली निकाली। इस दौरान केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ जमकर प्रदर्शन किया गया। (Chandigarh News)
सरकार को सौंपा विरोध पत्र
02 मार्च को शिक्षा मंत्री (Chandigarh News) द्वारा 27 फरवरी की मीटिंग टालने के विरोध में टीचरों ने कैबिनेट मंत्रियों और विधायकों के घरों का घेराव किया और मुख्यमंत्री को विरोध पत्र सौंपा। इसके बाद सेक्टर-25 रैली ग्राउंड में प्रदर्शन कर पंजाब विधानसभा की ओर मार्च निकाला गया।

चंडीगढ़ प्रशासन ने टीचरों के मार्च को रोक दिया। पुलिस ने बैरिकेड्स लगाकर प्रदर्शनकारियों को आगे बढ़ने से रोका और पानी की बौछारें कीं। हालात तब और बिगड़ गए जब आंसू गैस के गोले छोड़े गए, जिसमें कई टीचर घायल हो गए और कईयों की पगड़ियां तक उतर गईं। महिला टीचरों के साथ भी सख्ती बरतने के आरोप लगे। (Chandigarh News)
इस कार्रवाई के विरोध में जॉइंट टीचर्स फ्रंट और अन्य संगठनों के बुलावे पर सेक्टर-76 स्थित डिस्ट्रिक्ट एडमिनिस्ट्रेटिव ऑफिस के सामने रैली कर पंजाब सरकार की अर्थी फूंकी गई। (Chandigarh News)
नई शिक्षा नीति और TET बिल पर उठे सवाल
अध्यापक नेताओं एनडी तिवाड़ी, रविंदर सिंह पप्पी, तेजिंदर सिंह, गुरप्यार सिंह, मनजोत सिंह कलेर, मनप्रीत सिंह, गुरजीत सिंह, अमरीक सिंह और सुखपाल कौर ने आरोप लगाया कि पंजाब सरकार केंद्र के साथ मिलकर नई एजुकेशन पॉलिसी 2020 लागू कर शिक्षा का निजीकरण कर रही है। उन्होंने मांग की कि स्पेशल सेशन बुलाकर TET बिल को रद्द किया जाए। (Chandigarh News)
टीचरों ने पुरानी पेंशन बहाली, 16% DA और बकाया एरियर जारी करने की मांग भी दोहराई। इस मौके पर बड़ी संख्या में महिला टीचरों सहित कई शिक्षक नेता मौजूद रहे।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
