Chandigarh Haryana Bar Council voting dates
Chandigarh Haryana Bar Council voting dates : क्राइम आवाज़ इंडिया (पंचकूला ) पंजाब एवं हरियाणा 26 Dec 2025 बार काउंसिल के चुनाव मार्च में कराए जाएंगे। चंडीगढ़ में मतदान 17 मार्च को होगा, जबकि हरियाणा के विभिन्न जिलों में चुनाव 18 मार्च को होंगे। न्याय प्रशासन विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव डा. सुमिता मिश्रा ने चुनावों के सुचारू संचालन के लिए सभी उपायुक्तों को आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
बार काउंसिल के रिटर्निंग आफिसर ने मतदान प्रक्रिया की निगरानी एवं संचालन हेतु राजस्व विभाग के अधिकारियों की तैनाती का अनुरोध किया है। इसके लिए सभी उपायुक्तों को समयबद्ध तैनाती और समन्वय सुनिश्चित करने के निर्देश जारी किए जाएंगे।

बार काउंसिल के चुनाव प्रत्येक पांच वर्ष में आयोजित किए जाते हैं। Chandigarh Haryana Bar Council voting dates वर्तमान चुनाव प्रक्रिया को भारत के सर्वोच्च न्यायालय के तीन दिसंबर के आदेश के अनुपालन में शीघ्रता से पूरा किया जा रहा है, ताकि विधिक पेशे को विनियमित करने वाली इस वैधानिक संस्था में लोकतांत्रिक शासन की निरंतरता सुनिश्चित की जा सके।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
