CDSCO monthly drug alert January 2026
CDSCO monthly drug alert January 2026 : नई दिल्ली 21 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे-केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन (CDSCO) ने जनवरी माह की मासिक रिपोर्ट जारी की है, जिसमें दवाओं की गुणवत्ता को लेकर चौंकाने वाले आंकड़े सामने आए हैं। जांच के दौरान कुल 240 दवाओं के सैंपल मानकों पर खरे नहीं उतरे और उन्हें कम गुणवत्ता (NSQ) वाला पाया गया। इनमें से 68 दवाओं को केंद्रीय दवा प्रयोगशालाओं ने, जबकि 172 दवाओं को राज्य स्तरीय दवा परीक्षण प्रयोगशालाओं ने NSQ घोषित किया है।
चिंताजनक बात यह है कि जांच के दौरान 3 नकली दवाएं भी पकड़ी गईं, जो दिल्ली, उत्तराखंड और पश्चिम बंगाल से बरामद हुई हैं। ये दवाएं कुछ निर्माताओं द्वारा स्थापित ब्रांड नामों का दुरुपयोग कर तैयार की गई थीं। केंद्रीय औषधि मानक नियंत्रण संगठन के अनुसार, इन मामलों की विस्तृत जांच जारी है और दोषियों के खिलाफ कानून के तहत सख्त कार्रवाई की जाएगी।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
