कनाडा भेजने के नाम पर लाखो की ठगी, महिला एजेंट गिरफ्तार

Muskaan gill
3 Min Read

Canada visa scam

Canada visa scam : शिमला 24 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- विदेश भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी के मामले में शिमला पुलिस को बड़ी कामयाबी मिली है। पुलिस थाना बालूगंज की टीम ने लंबे समय से फरार चल रही महिला आरोपी मंजू कुमारी को चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी के एक फ्लैट से गिरफ्तार किया है।

आरोपी पर शिकायतकर्ता की बहन को कनाडा भेजने का झांसा देकर बड़ी रकम ठगने का आरोप है। Canada visa scam पुलिस के मुताबिक थाना बालूगंज, शिमला में 21 नवंबर 2025 को बीएनएस की धारा 318(4), 61(2) और 352(2) के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसकी बहन भावना को विदेश भेजने के नाम पर आरोपियों ने करीब 25 लाख रुपये की धोखाधड़ी की।

मामला दर्ज होने के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू की, लेकिन वे लगातार अपने ठिकाने बदलते रहे। Canada visa scamzजांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी बार-बार मोबाइल सिम बदल रहे थे और व्हाट्सऐप कॉल के जरिए संपर्क में रहकर पुलिस से बचने की कोशिश कर रहे थे। पुलिस टीमों ने पंजाब और हरियाणा के कई संभावित ठिकानों पर दबिश दी, मगर सफलता नहीं मिली। इसके बाद पुलिस ने तकनीकी जांच तेज करते हुए विशेष टीम का गठन किया।

Canada visa scam-

इसी कार्रवाई के तहत टीम ने चंडीगढ़ के खरड़ स्थित शिवालिक सिटी में छापा मारकर आरोपी मंजू कुमारी को गिरफ्तार कर लिया। शुरुआती पूछताछ में उसके खिलाफ धोखाधड़ी के आरोप सही पाए गए हैं। शिमला के एसएसपी गौरव सिंह ने चंडीगढ़ से एक महिला की गिरफ्तारी की पुष्टि की है।

शिकायतकर्ता महिला मूल रूप से गुजरात के गांधीनगर की रहने वाली है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *