Budget Session 2026
Budget Session 2026 : शिमला 13 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अध्यक्षता में गुरुवार को सचिवालय में राज्य मंत्रिमंडल की बैठक होगी। इस बैठक में राज्यपाल अभिभाषण को अनुमोदित करने पर फैसला हो सकता है। सरकार 16 फरवरी से बजट सत्र का आगाज कर रही है, जिसमें पहले दिन गवर्नर एड्रेस भी होगा
इस बार राज्यपाल अभिभाषण भी राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के आसपास हो रहने वाला है।Budget Session 2026 इसके अलावा मंत्रिमंडल में नई भर्तियों को भी मंजूरी दी जाएगी। स्वास्थ्य विभाग में स्टाफ नर्स के अलावा रेडियोग्राफर और ऑपरेशन थिएटर असिस्टेंट के पदों पर भर्ती का मामला कैबिनेट में जा रहा है।
मंत्रिमंडल की इस बैठक में हिमाचल प्रदेश प्रशासनिक सेवा परीक्षा में लैंग्वेज यानी भाषा के पेपर के पासिंग मार्क्स कम किए जा सकते हैं। गौरतलब है कि वर्तमान में 45 नंबर पेपर पास करने के लिए रखे गए हैं। Budget Session 2026 इन्हें कम करके 33 नंबर किया जा रहा है। बैठक में 13 फरवरी को होने वाली सर्वदलीय बैठक को लेकर भी चर्चा हो सकती है। इस बैठक का मुख्य मकसद राजस्व घाटा अनुदान बंद होने के बाद की स्थितियों पर चर्चा करना है।
सरकार ने बढ़ाए बजट सत्र के पहले हिस्से के दिन
सरकार ने 16 फरवरी से बजट सत्र शुरू करने का फैसला लिया है। अभी इसे पहले 3 दिन नहीं रखा गया था। लेकिन अब यह चर्चा है कि 16 फरवरी से 20 फरवरी तक यह सत्र चल सकता है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
