Bribery Case Punjab
Bribery Case Punjab : मोहाली/बनूड़ 25 फरवरी 2026- पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने गांव देवीनगर (अभरावां) के सरपंच गुरचरण सिंह को रिश्वत लेने के आरोप में गिरफ्तार किया है। बताया गया कि सरपंच ने एक व्यक्ति से उसका जब्त ट्रैक्टर छुड़वाने के लिए 50 हजार रुपए की मांग की थी। मामले में मोहाली रेंज के विजिलेंस पुलिस स्टेशन में केस दर्ज कर लिया गया है।
ट्रैक्टर वापस दिलाने के बहाने रिश्वत की मांग की थी

जानकारी के अनुसार, शिकायतकर्ता का ट्रैक्टर पुलिस ने जब्त किया था। इसे थाना बनूड़ से वापस दिलाने के नाम पर सरपंच गुरचरण सिंह ने पहले 1 लाख रुपये की मांग की थी। बाद में सौदा 50 हजार रुपये में तय हुआ। शिकायतकर्ता ने सरपंच के साथ हुई इस पूरी बातचीत को रिकॉर्ड कर लिया और मुख्यमंत्री की ‘भ्रष्टाचार विरोधी एक्शन लाइन’ पर शिकायत दर्ज करा दी।
गिरफ्तारी से मची हलचल
मोहाली क्षेत्र में किसी नवनिर्वाचित सरपंच की इस तरह गिरफ्तारी का यह पहला मामला बताया जा रहा है। विजिलेंस अधिकारियों का कहना है कि रिकॉर्डिंग और सबूतों के आधार पर कार्रवाई की गई है और मामले की गहनता से जांच जारी है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
