Breast Cancer Screening
Breast Cancer Screening : पिंजौर (सुनील दत्त कालका) आवाज़ इंडिया टुडे- विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत रत्तपुर खेड़ा मंदिर, नजदीक न्यू इंडिया स्कूल, पिंजौर में निःशुल्क मेडिकल एवं रक्त जाँच कैंप का आयोजन किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाया। यह कैंप पंडित केदारनाथ शर्मा हॉस्पिटल एंड चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से नियमित रूप से आयोजित किया जाता है।
रत्तपुर खेड़ा मंदिर में मेडिकल, रक्त जाँच एवं निःशुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर आयोजित, सैकड़ों लोगों ने उठाया लाभ।
कैंप में सामान्य रोग विशेषज्ञ डॉ. राजीव भारद्वाज, हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. कुणाल तथा नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. आयुषी एवं डॉ. अन्ना पॉल उपस्थित रहे। Breast Cancer Screening चिकित्सकों ने आए हुए लोगों की स्वास्थ्य जाँच कर उन्हें आवश्यक चिकित्सीय परामर्श प्रदान किया।
कैंप में कुल 285 से अधिक मरीज पंजीकृत हुए, जिनमें सामान्य रोग के 87, हड्डी रोग के 65, नेत्र रोग के 78 तथा 55 लोगों की निःशुल्क रक्त जाँच की गई।Breast Cancer Screening इसके साथ ही मरीजों को आवश्यक दवाइयाँ भी निःशुल्क उपलब्ध कराई गईं। शिविर के दौरान हैप्पी कार्ड, आयुष्मान कार्ड एवं फैमिली आईडी से संबंधित समस्याओं का समाधान भी मौके पर ही किया गया तथा नए कार्ड बनाए गए।
इसी अवसर पर निःशुल्क ब्रेस्ट कैंसर जांच शिविर का भी आयोजन किया गया, जिसमें लगभग 30 महिलाओं ने अपनी जांच करवाई। यह पहल लोकप्रिय राज्यसभा सांसद कार्तिकेय शर्मा एवं कालका की लोकप्रिय विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा के प्रयासों से संभव हुई।

यह शिविर माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के जन्मदिवस के अवसर पर शुरू किए गए नमो शक्ति रथ अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया, जिसे We Women Want Foundation एवं ITV Network के सहयोग से संचालित किया जा रहा है। अभियान का उद्देश्य महिलाओं में ब्रेस्ट कैंसर की समय पर जांच सुनिश्चित करना और स्वास्थ्य जागरूकता बढ़ाना है।
यह भी उल्लेखनीय है कि विधायक श्रीमती शक्तिरानी शर्मा के मार्गदर्शन में कालका विधानसभा क्षेत्र के विभिन्न गांवों और वार्डों में प्रत्येक रविवार इस प्रकार के निःशुल्क मेडिकल कैंप आयोजित किए जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में स्थानीय नागरिक, महिलाएँ, सामाजिक कार्यकर्ता एवं गणमान्य लोग उपस्थित रहे और पूरे शिविर में सेवा भाव एवं जागरूकता का वातावरण देखने को मिला।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
