
Brampton Plaza Shooting 2025
Brampton Plaza Shooting 2025(crime awaz india): टोरंटो/ब्रैम्पटन, 13 दिसंबर 2025: कनाडा की पील रीजनल पुलिस ने ब्रैम्पटन में दो प्रतिद्वंद्वी टो-ट्रक समूहों के बीच हुई हिंसा और गोलीबारी के मामले में भारतीय मूल के तीन ट्रक ड्राइवरों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों में तीनों भाई हैं और एक चौथा संदिग्ध अभी भी फरार है। इस कार्रवाई में वीडियो फुटेज और लंबी जांच अहम सबूत साबित हुए।

टो-ट्रक विवाद: मामला क्या है?
पुलिस रिपोर्ट के मुताबिक, गोलीबारी की यह घटना 7 अक्टूबर को स्थानीय समयानुसार रात करीब 10:45 बजे हुई थी। यह वारदात मैकवीन ड्राइव और कैसलमोर रोड के पास स्थित एक पार्किंग लॉट में हुई। वहां दो अलग-अलग गुटों के बीच किसी बात को लेकर विवाद हुआ, जिसके बाद वहां गोलियां चल गईं। इस झड़प में एक व्यक्ति घायल हो गया था, हालांकि उसकी चोटें गंभीर नहीं थीं।
पुलिस ने घर पर छापा मारकर किया कब्जा
घटना के बाद पुलिस ने व्यापक जांच शुरू की और एक गुट से जुड़े तीन व्यक्तियों की पहचान की। इसके बाद, 20 नवंबर को पुलिस ने कैलेडन स्थित एक आवास पर सर्च वारंट तामील करते हुए तीनों भाइयों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की पहचान मनजोत भट्टी, नवजोत भट्टी और अमनजोत भट्टी के रूप में हुई है।
आरोपी पर लगे आरोपों का पूरा ब्यौरा
पुलिस ने तीनों भाइयों पर अलग-अलग आरोप तय किए हैं:
1. मनजोत भट्टी: उस पर सबसे गंभीर आरोप लगे हैं। इनमें लापरवाही से हथियार चलाना, लोडेड प्रतिबंधित हथियार रखना, हथियार को लापरवाही से स्टोर करना, छुपा हुआ हथियार ले जाना और यह जानते हुए भी गाड़ी में बैठना कि उसमें हथियार है, शामिल हैं। फिलहाल उसकी जमानत सुनवाई ओंटारियो कोर्ट ऑफ जस्टिस में लंबित है और उसे जमानत पर रिहा कर दिया गया है।
2. नवजोत और अमनजोत भट्टी: इन दोनों पर आरोप है कि उन्होंने यह जानते हुए वाहन में यात्रा की कि उसमें एक हथियार मौजूद था। दोनों को रिहा कर दिया गया है और उन्हें बाद में कोर्ट में पेश होना होगा।
चौथे आरोपी की तलाश तेज
पील पुलिस ने बताया कि वीडियो में गोली चलाते हुए दिखाई देने वाले व्यक्ति की पहचान अभी नहीं हो पाई है। पुलिस ने उसका हुलिया जारी किया है। संदिग्ध को एक ‘साउथ एशियन पुरुष’ के रूप में वर्णित किया गया है, जो वीडियो में काली जैकेट, नीली जींस और सफेद रनिंग शूज पहने हुए दिखाई दे रहा है। पुलिस उसकी सरगर्मी से तलाश कर रही है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
