बेरोजगार बनने का ढोंग ITR में निकला करोड़ों का मालिक

Manu Thakur
4 Min Read

Border police station firing case

Border police station firing case(crime awaz india): 22 Nov 2025 बॉर्डर थाना क्षेत्र के विकास कुंज कॉलोनी में शुक्रवार रात बाइक सवार तीन युवकों ने विवाद के चलते घर के बाहर खड़े कुणाल (21) को गोली मार दी। गोली मारने से पहले दो युवकों ने कुणाल के साथ मारपीट की। गोली मारने के बाद दो युवक बाइक पर खड़े युवक के साथ फरार हो गए। घायल को अस्पताल में भर्ती कराया।

विकास कुंज कॉलोनी में सुनील कुमार परिवार के साथ रहते हैं। वह परचून की दुकान चलाते हैं। उनका बेटा कुणाल बीए की पढ़ाई कर रहा हैं। कुणाल की मां ने बताया कि वह और परिवार के सभी सदस्य समारोह में जाने की तैयारी कर रहे थे। उनका बेटा घर में था। तभी उनका बेटा घर के गेट पर पहुंचा। बाइक सवार तीन युवक उसके पास आकर रुके। दो युवक कुणाल के साथ मारपीट करने लगे। तीसरा युवक बाइक को स्टार्ट करके कुछ दूरी पर खड़ा था। मारपीट के बाद दोनों युवकों ने कुणाल को गोली मार दी। गोली कुणाल के पेट में लगी। गोली मारने के बाद दोनों युवक अपने तीसरे साथी की बाइक पर बैठ कर फरार हो गए। गोली चलने पर आसपास इलाके में अफरा तफरी मच गई।

आसपास के लोगों ने कुणाल के परिवार को घटना की जानकारी दी। जानकारी मिलते ही परिवार के लोग गोली लगने से घायल कुणाल को अस्पताल में लेकर पहुंचे। कुणाल को दिल्ली के जीटीबी अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। कुणाल की मां ने बताया कि उनके बेटे की किसी से कोई रंजिश नहीं हैं। जिन लोगों पर गोली मरने का आरोप है, कुछ समय पहले कुणाल की उनसे दोस्ती थी। मौजूदा समय में उनकी कुणाल से दोस्ती नहीं थी। गोली क्यों मारी इसकी जानकारी उन्हें नहीं है।

आरोपी की तस्वीरें सीसीटीवी में कैद हुईं

Border police station firing case: घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस के अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल के आसपास के सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालने शुरू किए। फुटेज में दिख रहा है कि बाइक पर तीन लड़के आए थे। घटना के बाद तीनों उसी बाइक पर जाते हुए दिखाई दे रहे हैं। पुलिस फुटेज में कैद हुए युवकों की तलाश कर रही है।एसीपी ज्ञान प्रकाश राय ने बताया कि मामले में शिकायत मिलने के बाद रिपोर्ट दर्ज की जाएगी। परिवार के लोग अस्पताल में हैं। घायल का इलाज चल रहा है। आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं। जल्द आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा। पुलिस को मौके से दो खोखे मिले हैं।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें। W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *