
BMW Car Fire Chandigarh
BMW Car Fire Chandigarh(crime awaz india): 9 दिसंबर, 2025 चंडीगढ़ के सेक्टर 22 डिवाइडिंग रोड पर रात एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। दरअसल यहां एक चलती हुई बीएमडब्ल्यू कार अचानक आग का गोला बन गई। गनीमत रही कि कार चला रहे मोहाली फेज-15 के निवासी साहिल ने सूझबूझ दिखाई और समय रहते गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचाई। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया लेकिन तब तक यह लग्जरी गाड़ी पूरी तरह जलकर खाक हो चुकी थी।
सर्विस के बाद इंजन से अचानक उठा धुआं
कार मालिक साहिल ने बताया कि वह अपनी गाड़ी की सर्विस सेंटर से सर्विस कराकर वापस लौट रहे थे। कुछ दूर तक गाड़ी ठीक चली, लेकिन सेक्टर 22 पहुंचते ही कार से अजीब आवाज आने लगी। जब तक वह कुछ समझ पाते, इंजन से धुआं निकलना शुरू हो गया। उन्होंने तुरंत गाड़ी रोकी और बाहर निकल गए। देखते ही देखते कुछ ही सेकंड में आग ने पूरी गाड़ी को अपनी चपेट में ले लिया।
इंश्योरेंस हुआ था एक्सपायर
साहिल के मुताबिक, उनकी यह गाड़ी 2013 मॉडल की थी और इससे पहले इसमें कभी कोई तकनीकी दिक्कत नहीं आई थी। सर्विसिंग के तुरंत बाद यह हादसा होना हैरान करने वाला है। उनके लिए दोहरी मुसीबत यह रही कि कार का इंश्योरेंस कुछ ही दिन पहले एक्सपायर हुआ था जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ेगा।
पुलिस ने क्या कहा
मौके पर पहुंचे सेक्टर-22 चौकी इंचार्ज सुदेश ने बताया कि ड्राइवर सुरक्षित है। फिलहाल कार मालिक की तरफ से सर्विस सेंटर के खिलाफ कोई लिखित शिकायत नहीं दी गई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है कि आखिर सर्विस के तुरंत बाद आग लगने की असली वजह क्या थी।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
