Bihar Chunav 2025 Result तेजस्वी यादव 3016 वोटों से पीछे, तेज प्रताप का भी बुरा हाल

Manu Thakur
3 Min Read

Bihar Election Result 2025

14 Nov 2025 (क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो )

Bihar Election Result 2025(crime awaz india): बिहार में विधानसभा चुनाव के नतीजे आज आने वाले हैं। जिससे नई सरकार की स्थिति साफ हो जाएगी। बिहार में कुल 243 विधानसभा सीटें हैं। सरकार बनाने के लिए 122 सीटों की आवश्यकता होती है। वोटों की गिनती शुरू जारी है और रुझानों में NDA आगे चल रही है। वहीं महागठबंधन का बुरा हाल है। भी लगातार सामने आ रहे हैं।

बिहार विधानसभा चुनाव 2025 में बंपर वोटिंग के बाद आज परिणाम सामने आएंगे, जिससे साफ हो जाएगा कि बिहार में किसकी सरकार बनने जा रही है। इसको लेकर वोटों की गिनती जारी है। रुझानों में NDA को बहुमत मिलता दिखाई दे रहा है। बिहार में विधानसभा की कुल 243 सीटें हैं और सरकार बनाने के लिए किसी दल या गठबंधन के पास 122 सीटें होना जरूरी है।

  1. NDA ने बांटी सीटें—बीजेपी और जेडीयू 101-101 पर मैदान में

Bihar Chunav 2025 में NDA के सहयोगी दलों ने सीटों का बंटवारा तय कर दिया है। बीजेपी और जदयू दोनों 101-101 सीटों पर चुनाव लड़ रही हैं। चिराग पासवान की LJP (रामविलास) को 29 सीटें मिली हैं। उपेंद्र कुशवाहा की RLM 6 सीटों पर और जीतन राम मांझी की HAM भी 6 सीटों पर चुनाव मैदान में है।

  1. महागठबंधन की रणनीति—RJD 143, कांग्रेस 61 सीटों पर मुकाबले में

महागठबंधन की ओर से RJD 143 सीटों पर, कांग्रेस 61 सीटों पर, वाम दल 30 सीटों पर और VIP 9 सीटों पर आधिकारिक रूप से चुनाव लड़ रही है। इसके अलावा कुछ सीटों पर महागठबंधन की ‘फ्रेंडली फाइट’ भी देखने को मिलेगी, जिनमें चैनपुर, करगहर, नरकटियागंज, सिकंदरा, कहलगांव और सुल्तानगंज सीटें शामिल हैं।

  1. दिग्गज उम्मीदवारों पर देशभर की नजर

इस चुनाव में कई हाई-प्रोफाइल उम्मीदवार सुर्खियों में हैं—महुआ से तेजप्रताप यादव, राघोपुर से तेजस्वी यादव, अलीनगर से मैथिली ठाकुर, मोकामा से अनंत सिंह, छपरा से खेसारी लाल यादव, तारापुर से सम्राट चौधरी और लखीसराय से विजय सिन्हा के साथ-साथ प्रशांत किशोर की जनसुराज पार्टी का प्रदर्शन भी पूरे देश की नजर में है। सभी सीटों की पल-पल की जानकारी इस लाइव ब्लॉग में मिलती रहेगी, इसलिए ताज़ा अपडेट के लिए दैनिक जागरण से जुड़े रहें।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग न्यूज़ पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ऐप को डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India के YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर लें।
W/A चैनल को भी फ़ॉलो करें, Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है।
आप हमें Facebook, Twitter, Koo, ShareChat और Dailyhunt पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं।

http://crimeawaz.in

http://facebook.com/crimeawaz.in

http://whatsapp.com/channel/0029VbANhEVFi8xbFrUVdp09

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crimeawaz.cai_news&pcampaignid=web_share

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *