Bihar Election 2025 दूसरे चरण में वोटिंग ने बनाया नया रिकॉर्ड जानिए 122 सीटों पर आए चौंकाने वाले नतीजे

Manu Thakur
6 Min Read

Bihar Election 2025 Voting Phase 2

12 Nov 2025 (क्राइम आवाज़ इंडिया ब्यरो )

Bihar Election 2025 Voting Phase 2(crime awaz india):बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के दूसरे चरण में मतदाताओं ने लोकतंत्र के प्रति जबरदस्त उत्साह दिखाया। चंपारण, मिथिला, मगध, शाहाबाद, कोसी और सीमांचल क्षेत्रों में मतदान केंद्रों पर सुबह से ही लंबी कतारें देखने को मिलीं। महिलाओं और युवाओं की भागीदारी ने इस चरण को ऐतिहासिक बना दिया। अब राजनीतिक दलों और प्रत्याशियों के बीच परिणामों को लेकर मंथन शुरू हो गया है। माना जा रहा है कि यह चरण राज्य की सत्ता का रुख तय करेगा।

टीम, पटना। Bihar Election 2025 में पहले चरण की बंपर वोटिंग से होड़ लेते हुए दूसरे चरण ने मतदान का जो रिकार्ड बनाया है उसने लोकतंत्र के प्रति बिहार की अगाध आस्था का सार्वजनिक उद्घोष कर दिया है। चंपारण, मिथिला, मगध, शाहाबाद, कोसी, सीमांचल के जिन 122 विधानसभा क्षेत्रों में मतदान हुआ वे कुल 20 जिलों का अंश हैं।सुबह-सकारे से ही मतदान केंद्रों पर महिलाओं का जो हुजूम उमड़ा वह शाम छह बजे तक थमने का नाम नहीं ले रहा था। महिलाओं की तरह ही युवा भी इस बार कुछ अधिक उत्साही रहे और मुसलमानों के बंपर वोटिंग का तो पुराना रिकार्ड है।

अब प्रत्याशी जीत-हार का गुणा-गणित लगा रहे। वस्तुत: दूसरा चरण ही सत्ता के लिए निर्णायक है। पिछली बार इस परिक्षेत्र में एनडीए को अच्छी बढ़त मिली थी और इस बार भी वह आश्वस्त है। अपने आधार वोटरों और युवाओं के बूते महागठबंधन सेंधमारी का दावा कर रहा।

Bihar Election 2025 दूसरे चरण का मतदान विश्लेषण

नेपाल से सटे उत्तर प्रदेश, बंगाल और झारखंड सीमावर्ती क्षेत्रों में इस बार भी समीकरण जटिल रहे। एग्जिट पोल के अनुसार, यहां एनडीए को बढ़त मिलने की संभावना जताई गई है। 2020 में 122 सीटों में से 66 एनडीए, 49 महागठबंधन, 5 एआईएमआईएम और एक-एक सीट बसपा व निर्दलीय के खाते में गई थीं।

मगध क्षेत्र (28 सीटें) गया, औरंगाबाद, नवादा, जहानाबाद और अरवल की ये सीटें सत्ता की कुंजी मानी जाती हैं। 2020 में महागठबंधन ने 20 और एनडीए ने 6 सीटें जीती थीं। इस बार एनडीए आक्रामक रणनीति में दिखा, जबकि महागठबंधन ने पकड़ बनाए रखने की पूरी कोशिश की। युवाओं का असंतोष और महिलाओं की बढ़ी भागीदारी परिणाम को प्रभावित कर सकती है।

शाहाबाद क्षेत्र (22 सीटें) रोहतास और कैमूर की सीटों पर इस बार मुकाबला कड़ा रहा। 2020 में महागठबंधन ने 20, एनडीए ने 2 और बसपा ने 1 सीट जीती थी। भाजपा का ऑपरेशन शाहाबाद (पुराने नेताओं की वापसी और जातीय संतुलन) अगर सफल रहा, तो समीकरण पलट सकते हैं। यहां शिक्षित मतदाता और पलायन का मुद्दा अहम रहा।

अंग प्रदेश (23 सीटें) भागलपुर, बांका और जमुई में महिलाओं की भागीदारी उल्लेखनीय रही। 2020 में एनडीए को 13 और महागठबंधन को 3 सीटें मिली थीं। इस बार महागठबंधन यादव-मुस्लिम समीकरण पर भरोसा जता रहा है, जबकि एनडीए विकास और डबल इंजन सरकार पर विश्वास मांग रहा है।

चंपारण क्षेत्र (21 सीटें) नेपाल सीमा से सटे इलाकों में शांतिपूर्ण मतदान हुआ। कुछ जगहों पर पैसे बांटने के वीडियो सामने आए। 2020 में एनडीए ने 17 सीटें जीती थीं। इस बार भी एनडीए मजबूत दिखा लेकिन महागठबंधन और जन सुराज पार्टी ने कई जगह मुकाबला त्रिकोणीय बना दिया।

सीमांचल क्षेत्र (24 सीटें) पूर्णिया, कटिहार, अररिया और किशनगंज में रिकॉर्ड मतदान हुआ। यहां मुस्लिम मतदाताओं की संख्या 40% से अधिक है, लेकिन इस बार हिंदू वोटरों की भागीदारी भी उल्लेखनीय रही। पिछली बार एनडीए ने 11 महागठबंधन ने 8 और एआईएमआईएम ने 5 सीटें जीती थीं। अब एनडीए इसे सुशासन के प्रति भरोसा बता रहा है, जबकि विपक्ष इसे सत्ता-विरोधी लहर मान रहा है।

मिथिला क्षेत्र (10 सीटें) मधुबनी जिले में 63.01% मतदान हुआ। यहां 8 सीटों पर एनडीए का कब्जा है पर महागठबंधन का एमवाई (मुस्लिम-यादव) समीकरण इस बार और सशक्त दिखा। कई सीटों पर जातीय मतदाता निर्णायक भूमिका निभा सकते हैं।

दूसरे चरण में महिलाओं और युवाओं की अभूतपूर्व भागीदारी ने मुकाबला दिलचस्प बना दिया है। हर परिक्षेत्र में जातीय समीकरण और स्थानीय मुद्दे अहम भूमिका में रहेंगे। अब सभी की निगाहें इन 122 सीटों के नतीजों पर टिकी हैं, जो बिहार की सत्ता का भविष्य तय करेंगे।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारा CAi TV ऐप डाउनलोड कर सकते हैं।
अगर आप वीडियो देखना चाहते हैं, तो Crime Awaz India के YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर लें।
साथ ही WhatsApp चैनल को फॉलो करें — Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
आप हमें Facebook, Twitter (X), Koo, ShareChat और Dailyhunt पर भी फॉलो कर सकते हैं।

http://crimeawaz.in

http://facebook.com/crimeawaz.in

http://whatsapp.com/channel/0029VbANhEVFi8xbFrUVdp09

https://play.google.com/store/apps/details?id=com.crimeawaz.cai_news&pcampaignid=web_share

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *