Bihar Election चुनाव से पहले देखें बिहार में किसके कितने विधायक हैं

Manu Thakur
7 Min Read

Bihar Election 2025 date

Bihar Election 06 Nov 2025: बिहार विधानसभा चुनाव के पहले चरण का मतदान गुरुवार सुबह 7 बजे से शुरू होगा। अगर आप वोट डालने जा रहे हैं, तो उससे पहले जान लें फिलहाल बिहार विधानसभा में किस दल या गठबंधन के पास कितनी सीटें हैं और सत्ता इस वक्त किसके पक्ष में झुका है।

11 नवंबर को होगा दूसरा चरण, 14 नवंबर को आएंगे नतीजे

18 जिलों की 121 विधानसभा सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है। शेष 20 जिलों की 122 सीटों पर मतदान 11 नवंबर को होगा और मतगणना-परिणाम की तारीख 14 नवंबर है। पहले चरण में बिहार की छह विधानसभा क्षेत्रों के 2135 मतदान केंद्रों पर शाम 5 बजे तक वोटिंग होगी, बाकी जगह 6 बजे तक मतदान होगा। मतदान के लिए निकलने की तैयारी में हैं तो यह भी जान लें कि एक चुनाव के बाद तीन बार सरकार देखने वाले राज्य में बिहार चुनाव 2025 से पहले किस दल-गठबंधन के पास कितने विधायक हैं

भाजपा को मिला सहारा, सीटों की संख्या बढ़ी

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भाजपा को 74 सीटों पर जीत हुई थी। इसके बाद उप चुनाव में भाजपा ने राजद की कुढ़नी विधानसभा सीट पर कब्जा कर लिया। उस चुनाव में मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी एनडीए के साथ थी। भाजपा ने वीआईपी के तीन विधायकों को अपनी पार्टी में मिला लिया। इस तरह भाजपा के विधायकों की संख्या 78 हो गई थी। लोकसभा चुनाव में राजद के रामगढ़ विधायक और भाकपा-माले के तरारी विधायक सांसद बने तो बिहार विधानसभा की इन दो खाली सीटों के लिए 2024 में उप चुनाव हुआ, जिसमें दोनों सीटें भाजपा ने अपने खाते में कर अपनी संख्या 80 कर ली।

जदयू को मिली बढ़त, सीटें बढ़कर हुईं 45

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की पार्टी जनता दल यूनाईटेड को महज 43 सीटें मिली, इस वजह से जदयू उतरकर तीसरे नंबर पर आ गई थी। दरअसल जदयू 43 सीट जीतकर लायी, लेकिन इसने बसपा और लोजपा के इकलौते विधायक को अपनी पार्टी में शामिल कराने के बाद अब जदयू के पास 45 विधायक हो गए थे। लेकिन, नवंबर 2020 में जनादेश से बनी एनडीए सरकार के बाद बीच में आई महागठबंधन सरकार फरवरी 2024 में गई तो जदयू को एक सीट का नुकसान हो गया। मुख्यमंत्री वापस राजग में आए तो फ्लोर टेस्ट हुआ, जिसमें पूर्णिया के रूपौली की तत्कालीन जदयू विधायक बीमा भारती जदयू को छोड़कर राजद का दामन थाम लिया।

Bihar Election 06 Nov 2025उससे जदयू के विधायकों की संख्या घटकर 44 हो गई। बीमा भारती के राजद में शामिल होने के बाद रूपौली सीट जदयू के हाथ से निकल गई। रूपौली सीट से निर्दलीय शंकर सिंह जीते थे, जो मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के प्रति आस्था थी, हालांकि यह अलग बात यह है निर्दलीय शंकर सिंह अभी जदयू में नहीं हैं। उप चुनाव 2024 में बेलागंज सीट राजद से छीनकर जदयू ने अपनी संख्या वापस 45 कर ली थी। इस तरह अब तक अभी यही स्थिति है।

राजद को बड़ा झटका, 75 सीटें जीतकर भी घटकर रह गई 69 पर

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में राष्ट्रीय जनता दल को 75 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। फिर जब उप चुनाव हुआ तब राजद अपनी कुढ़नी सीट हार गई। इस तरह राजद की एक सीट कम हो गई। मुकेश सहनी की विकासशील इंसान पार्टी के बोचहां विधायक के निधन से खाली हुई सीट उप चुनाव में उसने जीत हासिल कर अपने विधायकों की संख्या वापस 75 कर ली। फिर, तेजस्वी यादव ने असद्दुदीन ओवैसी की पार्टी AIMIM के पांच में से चार विधायकों को राजद में मिला लिया। इस तरह राजद की संख्या अब 79 हो गई। फिर बेलागंज और रामगढ़ विधायकों के लोकसभा चुनाव में सांसद बनने के बाद इन दोनों सीटों पर 2024 में उप चुनाव हुआ, जिसमें राजद की इनदोनों सीटों पर हार हो गई। इसक तरह राजद की सीट बढ़कर 77 हो गई।

दल-बदल से कांग्रेस कमजोर, विधायक संख्या घटकर 17 रही

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में कांग्रेस 19 सीटों पर जीत हासिल हुई थी। पिछले साल 12 फरवरी को जब बिहार में एनडीए सरकार ने जनादेश 2020 की वापसी की तो फ्लोर टेस्ट के दौरान कांग्रेस के दो विधायकों सिद्धार्थ सौरव और मुरारी गौतम ने पार्टी बदल ली थी। इस तरह कांग्रेस के पास 19-2=17 विधायक ही हैं।

वामदल को झटका, सीटों की संख्या घटकर रह गई 15

बिहार विधानसभा चुनाव 2020 में भाकपा माले ने 12 सीटों पर हीत हासिल हुई थी, लेकिन मनोज मंजिल की सदस्यता उम्रकैद की सजा घोषित होने के बाद रद्द कर दी गई थी। उनकी सीट के लिए फिर उप चुनाव हुआ, जिसमें भाकपा-माले ने शिव प्रकाश रंजन को उम्मीदवार बनाया। परिणाम भाकपा-माले के पक्ष में आया और इस तरह मनोज मंजिल के जाने…

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारा CAi TV ऐप डाउनलोड कर सकते हैं। अगर आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India के YouTube चैनल को सब्सक्राइब कर लें।
Bihar Chunav 2025W/A चैनल को फॉलो करें — Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है।
आप हमें Facebook, Twitter, Koo, ShareChat और Dailyhunt पर भी फॉलो कर सकते हैं।

crimeawaz.in

whatsapp.com/channel/0029VbANhEVFi8xbFrUVdp09

facebook.com/crimeawaz.in

play.google.com/store/apps/details?id=com.crimeawaz.cai_news&pcam

TAGGED:
Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *