भाजपा ब्लॉक समिति चुनाव 2025 मोहाली

Manu Thakur
2 Min Read

Bhajpa Block Committee Election 2025 Mohali

Bhajpa Block Committee Election 2025 Mohali(crime awaz india) जे के बत्ता: 11dec2025 ब्लॉक समिति इलेक्शन के लिए भाजपा के सीनियर नेता और सोशल वर्कर राणा रणजीत सिंह गिल ने ज़ोन नंबर 3 मिर्ज़ापुर से भाजपा की उम्मीदवार तथा लखवीर सिंह की पत्नी बीबी कमलजीत कौर के हक में ज़बरदस्त धमाकेदार चुनाव प्रधार किया। इस मौके पर राणा रणजीत गिल ने गोचर गांव में लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार हमेशा चुनाव के समय आम लोगों से विकास के बड़े-बड़े वायदे करती है, लेकिन उनमें से एक भी पूरा नहीं होता। उन्होंने कहा कि पंजाब कभी विकास और खुशहाली के मामले में देश के पहले राज्यों में से एक था, जो अब पिछड़ गया है और अब आखिरी राज्यों में से एक बन गया है। दूसरी तरफ, जिन राज्यों में भाजपा की सरकार है, वे बहुत तेज़ी से तरक्की कर रहे हैं। पंजाब की आम आदमी पार्टी की सरकार ने महिलाओ को 1000 रूपये देने का वायदा किया था जो अभी तक नही दिया । इसलिए उन्होंने लोगों से अपील की है कि वे ज़्यादा से ज़्यादा भाजपा के उम्मीदवार को वोट दें ताकि पंजाब को फिर से खुशहाल राज्य बनाया जा सके । इस अवसर पर लखबीर सिंह, गुरमुख सिंह, गुरबचन सिंह, रणधीर सिंह, पूर्व सरपंच कृष्णा देवी, गीतन देवी पूर्व सरपंच, जसवीर सिंह, हरिंदर सिंह धर्म, राज कुमार सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।

Punjab School Holiday Update
My Report: Send Your City New

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *