Bhagwant Mann medical leave
Bhagwant Mann medical leave : चंडीगढ़16 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे-मोगा पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान आज मोगा में आयोजित विलेज डिफेंस कमेटियों की राज्य स्तरीय बैठक में शामिल नहीं हो पाएंगे। उन्हें कल चिकित्सकीय निगरानी के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
उनकी अनुपस्थिति में आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल, पंजाब के वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा, स्वास्थ्य मंत्री डॉ. बलबीर सिंह तथा अन्य पार्टी नेता बैठक को संबोधित करेंगे।
यह महत्वपूर्ण राज्य स्तरीय बैठक ‘युद्ध नशियां विरुद्ध 2.0’ अभियान के तहत आयोजित की जा रही है। कार्यक्रम मोगा जिले के गांव किल्ली चाहलां में होगा।
यह बैठक पंजाब में नशे के खिलाफ राज्य सरकार के अभियान को जमीनी स्तर पर और मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित की जा रही है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
