Bengaluru highway accident
Bengaluru highway accident : नई दिल्ली 13 Feb 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- बेंगलुरु के ग्रामीण जिले होसकोटे में शुक्रवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। होसकोटे-डबासपेट नेशनल हाईवे (NH-648) पर एम सत्यवारा गांव के पास एक XUV 700 कार ने पहले मोटरसाइकिल को टक्कर मारी, फिर अनियंत्रित होकर कैंटर से जा भिड़ी। Bengaluru highway accident इस भीषण दुर्घटना में सात लोगों की मौत हो गई। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
पुलिस के मुताबिक, यह एक्सीडेंट होसकोटे-डबासपेट नेशनल हाईवे (NH-648) पर एम सत्यवारा गांव के पास हुआ। होसकोटे से देवनहल्ली की तरह जा रही XUV 700 कार मोटरसाइकिल से टकरा गई।
मोटरसाइकिल से टकराने के बाद कार ड्राइवर का कंट्रोल खो गया और गाड़ी एक कैंटर से जाकर टकरा गई। कार, मोटरसाइकिल और कैंटर की टक्कर में एक और कार शामिल हो गई।
बेंगलुरु हाईवे पर चार वाहनों में जोरदार टक्कर

होसकोटे-डबासपेट नेशनल हाईवे पर चार वाहन एक के बाद एक टकराते चले गए। कार और मोटरसाइकिल की टक्कर के बाद कैंटर भी टकरा गया और बाद में एक और कार इस हादसे की चपेट में आ गई।
पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, इस हादसे में अब तक सात लोगों की मौत की खबर सामने आई है। शवों को होसकोटे सरकारी अस्पताल में शिफ्ट कर दिया गया है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस का अनुमान है कि सभी मृतक बेंगलुरु के कोथनूर के रहने वाले थे, हालांकि इन सभी की पहचान अभी कंफर्म नहीं हुई है।
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
