अंतरराष्ट्रीय तस्करी पर वार बेंगलुरु में NCB ने पकड़ी भारी मात्रा में कोकीन

Muskaan gill
2 Min Read

Bengaluru Airport Drug Bust

Bengaluru Airport Drug Bust : बेंगलुरु 19 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- Narcotics Control Bureau (एनसीबी) ने बेंगलुरु स्थित Kempegowda International Airport पर बड़ी कार्रवाई करते हुए ब्राज़ील के एक यात्री से 4.5 किलोग्राम से अधिक कोकीन बरामद की है। जब्त किए गए मादक पदार्थ की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करीब 23 करोड़ रुपये आंकी गई है।

एनसीबी की बेंगलुरु इकाई ने खुफिया इनपुट के आधार पर संदिग्ध यात्री को गिरफ्तार किया। जांच में सामने आया कि चार महिलाओं के हैंडबैग को विशेष रूप से तैयार कर उनके भीतर कोकीन मिश्रित कपड़े छिपाए गए थे।

Bengaluru Airport Drug Bust-

आरोपी को आगे की पूछताछ के लिए हिरासत में रखा गया है, ताकि इस तस्करी से जुड़े संभावित नेटवर्क और अन्य लोगों की पहचान की जा सके। एनसीबी ने बताया कि मामले में स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (NDPS Act) के तहत विधिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *