पिंजौर,28 मार्च 2026 आवाज इंडिया टुडे
सड़कों पर बेखौफ दौड़ रहे वाहन
(Battery Vehicles) पिंजौर शहर से नालागढ़ रोड पर इन दिनों बैटरी से चलने वाले वाहन बिना नंबर प्लेट के बेखौफ सड़कों पर दौड़ते नजर आ रहे हैं। हैरानी की बात यह है कि ऐसे (बैटरी वाहन) वाहनों पर ट्रैफिक पुलिस की (Battery Vehicles) ओर से कोई ठोस कार्रवाई नहीं की जा रही, जिससे आम लोगों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।
स्थानीय लोगों का कहना है कि ये चालक(Battery Vehicles) सवारियों को बैठाकर तेज रफ्तार में गलत तरीके से ओवरटेक करते हैं और अन्य वाहनों को खतरनाक तरीके से पास देकर निकलते हैं।

हादसों का बढ़ता खतरा (Battery Vehicles)
कई बार ऐसे लापरवाह तरीके से वाहन चलाने के कारण छोटे-बड़े हादसे भी हो चुके हैं, जिनमें चालकों व सवारियों की जान जोखिम में पड़ जाती है। लोगों ने बताया कि बिना नंबर प्लेट के चलने वाले इन वाहनों की पहचान करना मुश्किल हो जाता है, जिससे दुर्घटना होने पर कार्रवाई में बाधा आती है।
क्षेत्रवासियों ने प्रशासन से मांग की है कि ऐसे वाहनों के खिलाफ सख्त अभियान चलाया जाए।
प्रवक्ता: सुनील दत्त
नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।
