हनी ट्रैप गिरोह का भंडाफोड़, 4 महिलाएं और 3 युवक गिरफ्तार

Muskaan gill
3 Min Read

Bathinda Honey Trap Case

Bathinda Honey Trap Case : बठिंडा पुलिस ने रेलवे स्टेशन के पास सक्रिय एक हनी ट्रैप गिरोह का पर्दाफाश करते हुए 7 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनमें 4 महिलाएं और 3 युवक शामिल हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है।

जानकारी देते हुए DSP अमृतपाल सिंह भाटी ने बताया कि रेलवे स्टेशन के आसपास बाहरी यात्रियों को निशाना बनाए जाने की लगातार शिकायतें मिल रही थीं। Bathinda Honey Trap Case इन शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए पुलिस की अलग-अलग टीमें गठित की गईं, जिसके बाद इस गिरोह को पकड़ा गया।

DSP के मुताबिक, आरोपी रेलवे स्टेशन से रात के समय बाहर निकलने वाले बाहरी यात्रियों को अपने जाल में फंसाते थे। महिलाएं यात्रियों को सुनसान जगह पर ले जाती थीं, जबकि कुछ दूरी पर गिरोह के युवक मौजूद रहते थे। आरोपी रिक्शे पर बैठकर वीडियो बनाते थे और बाद में उसी वीडियो के जरिए यात्रियों को ब्लैकमेल कर मोटी रकम वसूलते थे।

Bathinda Honey Trap Case-

पुलिस ने बताया कि सभी आरोपियों को आज कोर्ट में पेश कर रिमांड लिया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि उन्होंने इससे पहले और कितनी घटनाओं को अंजाम दिया है।

Bathinda Honey Trap Case-

पुलिस द्वारा पकड़े गए आरोपियों के नाम इस प्रकार हैं

रणजीत सिंह उर्फ मोजी पुत्र शिव राम, निवासी परस राम नगर, उम्र करीब 36 वर्ष

विशाल कुमार पुत्र विजय कुमार, निवासी ऊधम सिंह नगर, उम्र 24 वर्ष

शिवा पुत्र राज कुमार, निवासी गोपाल नगर, उम्र 22 वर्ष

नीतू पुत्री चोन सिंह, निवासी गोपाल नगर, उम्र 32 वर्ष

किरना रानी पुत्री माही, निवासी झील नंबर-3, उम्र 40 वर्ष

मनप्रीत कौर पुत्री जगतार सिंह, निवासी सुर्खपीर रोड, उम्र 42 वर्ष

सुखदीप कौर पुत्री मनप्रीत सिंह, निवासी लाल सिंह रोड, उम्र 40 वर्ष।

पुलिस के अनुसार, सुखप्रीत कौर पुत्री मनप्रीत सिंह और नीतू पुत्री चैन सिंह के खिलाफ पहले भी मामले दर्ज हैं।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *