टोल पर अब नहीं कटेंगे चालान विभाग ने किया सुधार

Muskaan gill
3 Min Read

Automatic Toll System

Automatic Toll System : शिमला 19 फरवरी 2026 आवाज़ इंडिया टुडे- हिमाचल प्रदेश के वाहन चालकों के लिए एक राहत भरी खबर सामने आई है। अब प्रदेश के विभिन्न टोल बैरियरों पर ऑटोमेटिक सिस्टम के जरिए कट रहे इंश्योरेंस के गलत चालानों पर पूरी तरह रोक लगा दी गई है। मीडिया में इस समस्या को प्रमुखता से उठाने और समाचार पत्रों द्वारा लोगों की परेशानियों को उजागर करने के बाद परिवहन विभाग ने इस मामले का गंभीरता से संज्ञान लिया।

परिवहन विभाग ने सिस्टम में आ रही उन तकनीकी खामियों को दूर कर लिया है, Automatic Toll System जो जनता के लिए बड़ी सिरदर्दी बनी हुई थीं। अब वैध दस्तावेज होने पर किसी भी वाहन चालक को बेवजह जुर्माने का सामना नहीं करना पड़ेगा।

कांगड़ा के रानीताल स्थित घट्टा बैरियर सहित सोलन व अन्य बैरिसरों से यह विवाद शुरू हुआ था, जिसमें वाहन चालकों को इंश्योरेंस के नाम दो-दो हजार के चालान कट रहे थे। कई मामलों में वाहन मालिकों के पास वैध इंश्योरेंस होने के बावजूद सिस्टम उन्हें बिना बीमा के दिखा रहा था और स्वत: ही ऑनलाइन चालान जनरेट हो रहे थे।

Automatic Toll System-

अब डेटा का रियल-टाइम अपडेट होगा

परिवहन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, सिस्टम की खामियों को दूर कर इसे वाहन पोर्टल के साथ बेहतर तरीके से सिंक किया गया है। अब जैसे ही किसी वाहन का बीमा अपडेट होगा, टोल बैरियर पर लगे कैमरे उसे तुरंत पहचान लेंगे। इस सुधार से न केवल पारदर्शिता बढ़ेगी, बल्कि उन सैकड़ों लोगों को भी राहत मिलेगी जिन्हें सिस्टम की गलती के कारण परेशानी झेलनी पड़ रही थी।

नोट: पंजाबी की ब्रेकिंग खबरें पढ़ने के लिए आप हमारे CAi TV ਐਪ ਨੂੰ ਡਾਊਨਲੋਡ यदि आप वीडियो देखना चाहते हैं तो Crime Awaz India पर देख सकते हैं। ਦੇ YouTube चैनल को Subscribe कर लें।W/A Channel Follow करो Crime Awaz India सभी सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म पर उपलब्ध है। आप हमें फेसबुक, ट्विटर, कू, शेयरचैट और डेलीहंट पर भी फॉलो कर सकते हैं।

Leave a Comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *